हो गया फैसला, सिर्फ 15 और बंद हो जाएगा कपिल का नया शो, फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर !
बढ़ते वक्त के साथ कपिल शर्मा के लिए मुश्किल बढ़ती चली जा रही है। पहले एपिसोड के टेलीकास्ट और रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग कैंसल करने के बाद चैनल का दबाव कपिल पर बढ़ता चला जा रहा है।
ऐसी खबर है कि इससे पहले फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा के 26 एपिसोड टेलीकास्ट करने की योजना बनाई गई थी। इतना ही नहीं बीते कई दिनों से चैनल का दबाव है कि कपिल इस मामले पर मीडिया से खुलकर बात करें।

लेकिन वह फिलहाल मीडिया से बात नहीं करना चाहते हैं। शो की निगेटिव इमेज और शो की रेटिंग को गिरता हुआ देखते हुए इस शो को 15 एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद आॅफ एयर किया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार कपिल के इस बर्ताव का खामियाजा चैनल को भुगतना पड़ रहा है। इस तरह अचानक शूटिंग कैंसल करने के कारण चैनल और टीम कपिल से काफी परेशान है।
इस वजह से चुनिंदा एपिसोड के बाद इस शो को बंद किया जा सकता है। या फिर कपिल के इस नए शो को कांसेप्ट में बदलाव लाया जा सकता है। उम्मीद यही है कि कपिल दोबारा जबरदस्त वापसी करें।
बहरहाल,यहां देखिए कम रेटिंग के चलते वो टीवी शो जिनके बंद होने का दुख फैंस को हमेशा रहेगा...


Click it and Unblock the Notifications
