इंतजार खत्म ,17 दिन बाद होगा इस सुपरस्टार का DHAMAKA,वीडियो वायरल
एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के नंबर 1 सुपरस्टार की वापसी हो गई है। जी हां,हम बात कर रहे हैं कपिल शर्मा की। जिनके शो के चलते सलमान खान के दस का दम की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

इतना ही नहीं कपिल शर्मा के नए कॅामेडी गेम शो द फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा की तारीख भी सामने आ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार 24 मार्च को सुपर डांसर सीजन 2 के खत्म होन के बाद 25 मार्च रविवार से कपिल का नया शो आॅन एयर किया जाएगा।
हाल ही में इस शो का एक मजेदार टीजर सामने आया था। इस वीडियो में कपिल खुद की आर्थिक हालत का मजाक उड़ाते नजर आए थे। आपको बता दें कि केबीसी की तर्ज पर कपिल का यह शो दर्शकों के लिए ढेर सारे प्राइज भी लेकर आ रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कपिल का यह शो 'The Hollywood Squares' से प्रेरित है जिसमें खेल और कॉमेडी का तड़का एक साथ देखने को मिलेगा। । बहरहाल,यहां देखिए कपिल के नए शो का मजेदार वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।
यहां देखिए छोटे पर्देे के सबसे मंहगे कॅामेडियन हैं। क्या आप इनकी फीस जानते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं..


Click it and Unblock the Notifications
