एक्टर्स को कुंडली दिखाकर मिल रहा काम, इस हसीना ने खोली टीवी की पोल, बोलीं- सबका नसीब...

Falaq Naaz Shocking Revelation: फलक नाज टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने काफी बेहतरीन सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह टीवी इंडस्ट्री को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा करती है और बताते हैं कि मेकर्स एक्टर्स की कुंडली देखकर ही उनको कास्ट करते हैं।

falaq naaz

फलक नाज का ये जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह टैली चक्कर को इंटरव्यू देती हुई नजर आ रही है। जहां पर उनसे सवाल किया गया कि कई सारे एक्टर्स का कहना है कि अगर मेकर्स एक्टर्स की कुंडली चेक करते हैं और प्रोजेक्ट पर पैसा लगाते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है तो इस पर आपकी क्या राय है।

इस पर फलक नाज बात करते हुए बताती है कि अब जिन लोगों ने इस पर एग्री किया है कि कोई बात नहीं उनका पैसा लग रहा है। तो मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगी कि एक शो बनाने के लिए सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि और भी लोग लगते हैं। जिसमें लाइट मैन या स्पॉट दादा भी काम करते हैं।"

फलक आगे कहती हैं कि "आप किस-किस की कुंडली देखेंगे। इसीलिए आप जो भी बात कह रही है मैं इस पर बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। क्योंकि नसीब तो सबके हैं यहां पर। इसीलिए अगर आप किसी भी एक्टर की कुंडली को देखकर कोई शो बना रहे हो, ठीक है आपकी पर्सनल कॉल है लेकिन मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं। इसीलिए मैंने इस पर आवाज उठाई और मेरे को यहां पर किसी से भी कोई शिकायत नहीं है। मैं यह नहीं कहूंगी कि वह लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं यह उनकी पर्सनल चॉइस है लेकिन मैं इन सब चीजों का हिस्सा नहीं बनूंगी।"

बताते चलें कि कुछ वक्त पहले अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने इन सब चीजों को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। वह वीडियो में बताती है कि उनके पास में किसी प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया और उनसे उनकी कुंडली मांगी गई।

Read more about: tv
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X