..................... Falak Naaz broke Avinash Sachdev's heart, this is how the love story ended - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 2: फलक नाज ने तोड़ दिया अविनाश का दिल, इस तरह से हुआ लवस्टोरी का अंत!

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: दर्शकों का पसंदीदा रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इस बार काफी लाइमलाइट में हैं। शो में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है, किसी के बीच दुश्मनी हो रही हैं तो कहीं दोस्तियां हो रही हैं। ऐसे में फलक नाज और अविनाश सचदेव की कहानी तो जैसे खत्म होती दिख रही हैं क्योंकि फलक को शायद अविनाश के साथ रिश्ता रखना मंजूर नहीं है।

फलक और अविनाश का रिश्ता-

जियो स्टूडियो पर स्ट्रीम होने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में, फलक नाज़ और अविनाश सचदेव ने एक-दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स को लेकर दिल से बात की है। अविनाश ने फलक से कहा था कि वो उन्हें पसंद करते हैं।

हालांकि ऐसे में जवाब देते हुए फलक ने कि, -मैं डेटिंग जोन में नहीं हूं, मैं अपना समय किसी को नहीं देना चाहती। मैं इस बारे में स्पष्ट हूं। अगर अब मुझे आगे की राह चुननी होगी, तो मैं सेटल होने के बारें में सोचूंगी।

आगे फलक ने कहा कि,- मैंने यह बात घर पर भी बता दी है कि मुझे कम से कम 3-4 साल तक अपने लिए समय चाहिए, इसलिए मैं किसी और चीज़ के लिए तैयार नहीं हूं। अविनाश और फलक की इस बातचीत के दौरान जिया शंकर भी वहां मौजूद थी। जिया और अविनाश दोनों ने फलक से पूछा कि "आप क्या चाहते हैं?"

तो फलक ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि, -मैं इन 30 दिनों में कुछ भी नहीं कह सकती। मुझे अपने लिए समय चाहिए। हालांकि अविनाश ने फलक को समझाते हुए कहा कि,किसी को नहीं पता कि हमारे साथ आगे क्या होने वाला है, तुम्हें भी नहीं पता था कि तुम यहां आओगी और समय के साथ तुम्हारे दिल में भी फीलिंग्स होगी, उस समय आपने हां कहा था।

फलक ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि,- इसलिए मैं ये कह रही हूं कि घर से बाहर जाने के बाद मैं गायब हो सकती हूं, हो सकता है कि मैं न मिलूं। हालांकि फलक का ये रवैया देख जिया शंकर ने अविनाश को अपनी भावनाओं पर ब्रेक लगाने की सलाह दी।

खैर इस तरह से यह साफ साफ जाहिर हो गया है कि फलक को अविनाश का साथ ज्यादा पसंद नहीं आया और इसीलिए उन्होंने अविनाश को साफ साफ शब्दों में अपनी बात बता दी। आगे देखना होगा कि शो में क्या होता है, शायद फलक अपने फैसले को बदले या फिर अविनाश ही कोई दूसरा फैसला ले। फिलहाल तो बिग बॉस के घर में बहुत कुछ देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X