फलक नाज और दीपिका कक्कड़ की दोस्ती में इस वजह से आई थी दरार, जरा सी बात पर हुआ ऐसा हश्र

फलक नाज और दीपिका कक्कड़ दोनों ही टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि एक वक्त पर वह दोनों काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थी. फलक में इसी पर बताया कि अब उनकी दोस्ती नहीं रही और एक वक्त पर उनके रिश्ते में दरार आने लगी. इसी के साथ साथ दोनों अब एक दूसरे से बात तक नहीं कर पाती हैं. आखिरकार दोनों की दोस्ती में आखिरकार ऐसी कौन सी दरार आ गई जिसकी वजह से उनकी इतनी पक्की दोस्ती टूट गई. तो चलिए जानते हैं क्या है इसकी वजह...
फलक को दीपिका ने एक कॉल तक नहीं किया
फलक नाज टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि जब वह और उनका परिवार बुरे समय से गुजर रहा था तब दीपिका कक्कड़ ने उन्हें ना तो मोरल सपोर्ट दिया और ना ही इमोशनल. उन्होंने हमेशा दीपिका के कॉल का इंतजार किया. लेकिन दीपिका ना तो उनसे मिलने आई और ना ही उन्होंने कभी भी उन्हें कॉल किया.
फलक को दीपिका ने नहीं किया सपोर्ट
फलक नाज ने टेली चक्कर को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि जब उनके भाई और मशहूर टीवी अभिनेता शीजान खान जेल में चले गए थे तो दीपिका ने उनसे हाल चाल पूछने के लिए भी कॉल नहीं किया था. दरअसल आपको बता दें कि शीजन को तुनीषा शर्मा के सुसाइड केस में मुख्य आरोपी बना दिया गया था. फलक ने तो यह भी बताया कि जब दीपिका ने फोन नहीं किया तो वह काफी ज्यादा दुखी हो गई थी क्योंकि वह एक दूसरे के साथ में काफी ज्यादा अच्छा बॉन्ड शेयर किया करती थी. लेकिन दीपिका ने उनकी छोटी बहन शफक से अस्पताल में मुलाकात की और शीजान की सलामती के लिए भी बात की थी.
दीपिका ने फलक से नहीं पूछे हालचाल
फलक नाज ने यह भी बताया कि "धीरे-धीरे दीपिका कक्कड़ के साथ में उनका रिश्ता पूरी तरीके से कमजोर हो गया. हालांकि उन दोनों का कोई भी झगड़ा नहीं हुआ. दीपिका कक्कड़ शादी और परिवार की जिम्मेदारियों में गिर गई. कॉल या फिर मैसेज तक करने के लिए समय निकालना चाहिए था."
दीपिका कक्कड़ ने शोएब से शादी करने के बाद खुद ही अपनी पहचान
फलक नाज ने तो इंटरव्यू के दौरान यह भी कह दिया था कि दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद में अपनी पहचान तक को खो दिया है. दोनों ने 2018 में शादी रचाई और यह दीपिका की दूसरी शादी थी. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पिछले महीने हीएक बेटे के माता-पिता बने हैं और उन्होंने अपने प्यारे से बेटे का नाम रूहान रखा है.


Click it and Unblock the Notifications












