Simran Budharup FIR: हसीना और मां संग लालबाग राजा के बाउंसरों ने की बदतमीजी, एक्ट्रेस के खिलाफ FIR

Faizan Ansari FIR Against Simran Budharup: टीवी एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप का सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। एक्ट्रेस हाल ही में बप्पा के दर्शन करने के लिए लाल बाग में पहुंची थीं। जहां एक्ट्रेस के अनुसार उनके साथ बाउंसर्स ने बदसलूखी की। वहीं अब इस मामले में फैजान अंसारी की एफआईआर ने अलग ही मोड़ ले लिया है।
फैजान अंसारी ने एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। मुंबई के मुस्लिम निवासी फैज़ान अंसारी ने हिंदुओं के गणपति लाल बाग के राजा का पुरजोर समर्थन किया और प्रचार के लिए गणपति के स्थान का उपयोग करने पर अभिनेत्री सिमरन बुधारूप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की, फैजान अंसारी ने कहा मैं एक सच्चा मुसलमान हूं लेकिन लाल बाग के राजा का अपमान हरगिस बर्दाश्त नहीं करूंगा, लालबाग थाना अंतर्गत कला चौकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमकुम भाग्य और पांड्या स्टोर जैसे टीवी शोज से घर-घर पहचान बनाने वाली सिमरन ने हाल ही में दिल तोड़ देने वाला एक्सपीरिएंस शेयर किया और बताया कि कैसे उनके और उनकी मां के साथ लाल बाग के बाउंसरों ने बदतमीजी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे उनका दिल दुखा है और वो नहीं चाहतीं कि किसी और के साथ ऐसा हो।
सिमरन ने अपने सोशल मीडिय पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- आज, मैं अपनी मां के साथ आशीर्वाद लेने के लिए लालबाग चा राजा गई, लेकिन वहां के बाउंसर और कर्मचारियों के गलत बर्ताव की वजह से हमारा एक्सपीरिएंस खराब हो गया। संगठन के एक व्यक्ति ने मेरी मां का फोन छीन लिया, जब वह तस्वीर क्लिक कर रही थी (वह मेरे पीछे लाइन में थी, ऐसा नहीं था कि वह कोई ज्यादा या अलग से समय ले रही थीं क्योंकि दर्शन के लिए मेरी बारी थी) और जब उन्होंने फोन वापस लेने की कोशिश की, तो उस शख्स ने मेरी मां को धक्का दे दिया। मैंने इसका विरोध किया, और फिर बाउंसरों ने मेरे साथ गलत बर्ताव किया।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'जब मैंने उनके इस गंदे बर्ताव को रिकॉर्ड करना शुरू किया तो उन्होंने मेरा फोन भी छीनने की कोशिश की (यह इस वीडियो में है जहां मैं चिल्ला रही हूं 'मत करो! क्या कर रहे हो आप')। जब उन्हें पता चला कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, तभी वे पीछे हटे।'
एक्ट्रेस ने घटना के बारे में आगे लिखा- 'यह घटना जागरूकता और जवाबदेही की जरूरत को सामने लाती है। लोग पॉजिटिविटी और आशीर्वाद की तलाश में अच्छे इरादों के साथ ऐसी जगहों पर जाते हैं। इसके बजाय, हमें गुस्सा और अनादर का सामना करना पड़ा। मैं समझती हूं कि भीड़ को मैनेज करना चैलेंजिंग है, लेकिन ये कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे बिना गलत व्यवहार किए या भक्तों को नुकसान पहुंचाए व्यवस्था बनाए रखें।'
एक्ट्रेस ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा- 'मैं इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस वीडियो को शेयर कर रही हूं और आशा करती हूं कि यह प्रोग्राम ऑर्गनाइजर और कर्मचारियों के लिए विजिटर्स के साथ सम्मान और गरिमा के साथ बर्ताव करने के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करेगा। आइए हम सभी के लिए एक सुरक्षित, ज्यादा पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करें।'


Click it and Unblock the Notifications











