..................... Faizan Ansari Offers 5 lakhs cash to Urfi javed for religion conversion Faizan Ansari urfi javed news - Hindi Filmibeat

उर्फी जावेद के लिए फैजान अंसारी का खुला ऑफर, बोले- 5 लाख रुपए नकद दूंगा अगर वो...

urfi javed

Faizan Ansari Offer For Urfi Javed: सोशल मीडिया इन्फुएंसर फैजान अंसारी ने मीडिया के सामने एक बार फिर से उर्फी जावेद को लेकर बयानबाजी कर दी है। इस बार फैजान अंसारी ने उर्फी के सामने 5 लाख रुपये का खुला ऑफर रखा है। दरअसल, फैजान अंसारी का कहना है कि अगर उर्फी जावेद अपना धर्म परिवर्तन करा लेती हैं तो वो इसके लिए उन्हे 5 लाख रुपये नकद देने के लिए तैयार हैं।

फैजान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि उर्फी जावेद मुस्लिम धर्म के लिए बहुत बड़ा कलंक हैं इसलिए मैं ये ऐलान कर रहा हूं कि अगर वो अपना धर्म बदलती हैं तो मैं उन्हें 5 लाख रुपये दूंगा।

इसके साथ ही उर्फी जावेद से मुलाकात के सवाल पर फैजान अंसारी का कहना है कि मुझे उनसे कभी मिलना नहीं हैं। वो बहुत बदनाम हैं, उनकी सभी पोस्ट पर सिर्फ और सिर्फ गाली और गंदी बातें लिखी होती हैं।

फैजान ने उर्फी पर देश का माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया है। फैजान ने कहा कि हिंदुस्तान में इतने रेप और बलात्कार जो रहे हैं वो उर्फी जैसी लड़कियों के कारण ही हो रहे हैं। मुस्कलिम धर्म में बाल तक नहीं दिखने चाहिए हाथ में भी ग्लव्स पहनने होते हैं। ऐसे में उर्फी माहौल खराब कर रही हैं।

हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद को लेकर फैजान ने ऐसा कोई ऐलान किया है। बल्कि इससे पहले भी फैजान कई बार उर्फी को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी कर चुके हैं। कुछ ही दिनों पहले फैजान ने उर्फी को किन्नर बताया था।

कुछ समय पहले फैजान अंसारी ने मीडिया के सामने कहा कि उर्फी जावेद के खिलाफ फतवा जारी किया जाए। उन्हें बेहद शर्म आती है जब कोई कहता है कि मुस्लिम लड़की नंगी घूम रही है। अंसारी ने आगे कहा कि उर्फी ने इस्लाम का अपमान किया है। जब उनका इंतकाल होगा तो उन्हें कब्रिस्तान में जगह भी नहीं दी जाएगी।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X