अक्षय कुमार की फिल्म का प्रमोशन करेंगे डीआईडी चैम्प फैज़ल

फैज़ल जो की एक ऑटो ड्राईवर का बेटा है और मुंबई की एक चॉल में रहता है के लिए इस शो को जीतना किसी सपने से कम नहीं था। फैज़ल को प्राइज के तौर पर 10,00,000 रुपये का चैक भी मिला। फैज़ल ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो बॉलीवुड के डांसिंग स्टार रितिक रौशन की तरह बनना चाहते हैं।
फैजल ने कहा "मैं शो को जीतने के बाद बहुत खुश हूं। ये बिल्कुल किसी सपने की तरह है। वहां बहुत कॉम्पटीशन था लेकिन मेरी इकलौती स्ट्रैटजी थी कि मैं अपना बेस्ट दूं। बड़ा होकर मैं रितिक रौशन की तरह बनना चाहता हूं। वो बहुत अच्छे डांसर हैं और साथ ही एक बेहतरीन एक्टर। मैं उनके जैसा बनना चाहता हूं।"
शो में जीते गए 10,00,000 रुपये का वो क्या करेंगे ये पूछने पर फैज़ल ने कहा "मैने अपने सारे पैसै अपने माता-पिता को दे दिए हैं। और वो उन पैसों को मेरी पढ़ाई और डांसिंग में इन्वेस्ट करेंगे।" फैज़ल ने अपनी जीत का श्रेय अपने डांसिग गुरु और कोरियोग्राफर प्रिंस को दिया। उन्होने बताया की जब भी वो स्टेज पर जाते थे तो प्रिंस कहते थे कि बस अपना बेस्ट देना और शांत होकर परफार्म करना।


Click it and Unblock the Notifications











