ऑटो ड्राइवर का बेटा फैसल बना डीआईडी लिटिल मास्टर्स-2 का विजेता

13 साल के फैसल खान को डीआईडी लिटिल मास्टर के खिताब के साथ 10,00,000 की नकद राशि भी दी गई। फैसल के बाद दूसरे नंबर पर आसाम के सात साल का कंटेस्टेंट ओम चेट्री रहा और इंदौर के मास्टर रोहन पार्कले तीसरे नंबर पर रहे और उसे 3,00,000 की नकद राशि दी गई।
11 साल की सौम्या जो की रांची से थी वो चौथे और सात साल के जीत दास जो की कोलकाता से था पांचवे नंबर पर रहा और दोनों को 1,00,000 रुपये का नकद इनाम दिया गया।
जी टीवी के डीआईडी लिटिल मास्टर 2 के ग्रैंड फिनाले के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'ओह माइ गॉड का फर्स्ट' लुक भी दिखाया। जजेस के तौर पर मार्जी पेश्तोनजी और गीता कपूर थे साथ ही ग्रैंड मास्टर के तौर पर मिथुन दा ने इस नन्हें मास्टर्स का हौसला बढ़ाया।
इस ग्रैंड फिनाले में विजेता चुनने के लिए देश भर से लगभग 5,61,00000 वोट आए। जोकि इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।


Click it and Unblock the Notifications











