'उसने मुझे पीछे से पकड़ा और गलत तरीके से छूने...', मशहूर एक्टर के साथ हुई ऐसी हरकत

Fahmaan Khan

फ़िल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री में आए दिन किसी न किसी के अफेयर के चर्चे बने रहते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब भी कोई कलाकार अपना करियर बनाने के लिए इस इंडस्ट्री में आता है तो उसे पर्दे के पीछे का सच नहीं पता होता. इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक बहुत ही आम हो चुका है. जैसे जैसे लोग आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे यह और भी ज्यादा बढ़ता चला जा रहा है.लेकिन इससे जूझने वाले लोग अंदर से पूरी तरीके से टूट जाते हैं और इसे भूलना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक किस्सा टेलीविजन के मशहूर एक्टर फहमान खान के साथ भी हुआ. इमली सीरियल से खास पहचान बनाने वाले फहमान को भी कास्टिंग काउच से जूझना पड़ा. इस बारे में उन्होंने खुद ही खुलासा किया है.

फहमान ने 17 लोगों के साथ बिताये थे 2BHK फ्लैट में अपने दिन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फहमान खान साल 2014 में मुंबई करियर बनाने के लिए आए थे और उनको पहले सीरियल में काम मिला था. इस सीरियल के लिए 8 महीने का वेटिंग पीरियड दिया गया था और उन्होंने 17 लोगों के साथ में टू बीएचके फ्लैट भी लिया था. जिसमें उनको बहुत ही देखते थे भी आई. एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि उन दिनों स्थिति ऐसी थी की अलमारी में चीनी छुपा कर रखनी पड़ती थी. लेकिन बहुत इंतजार करने के बावजूद भी एक्टर को प्रोजेक्ट सेटर्मिनेट कर दिया गया.

शुरुवाती करियर में डिप्रेशन से जूझ रहे थे फहमान

फहमान खान ने आगे बताया कि उन दिनों वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे. उन्हें ऐसा लगता था कि मैं बहुत ही बुरा हूं और इसी वजह से मुझे कोई भी सीरियल में काम नहीं देता. एक्टर ने इसे के आगे कहा कि मेरी हालत इन दिनों बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी और मैं किसी से बात भी नहीं कर पाता था. मैंने फिर से सीरियल के लिए ऑडिशन देने चालू कर दिए और मुझे एक और सीरियल का ऑफर आया और मेरी किस्मत बदलती नजर आई. मैंने ऐसा सोचा कि मुझे अब लीड रोल के लिए ट्राई करना चाहिए और मैंने अपना बजट भी थोड़ा सा बना दिया था. लेकिन मुझे टेलीविजन के कुछ रूल समझ नहीं आ पाए और मुझे काम मिलना फिर से बंद हो गया था.

कास्टिंग काउच से जूझ चुके हैं फहमान खान

फहमान खान ने आगे यह भी बताया कि उन्हें अपने करियर में ऐसे ऐसे लोग भी मिले हैं जो कि उन्हें गलत तरीके से ट्रीट करते थे. एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर से वह मिलने गए. जो कि उनसे मशहूर एक्टर्स का नाम लेने लगा. इतना सब होने के बाद में एक्टर ने कहा कि मैं पूरी तरीके से समझ गया था कि वह क्या चाहते हैं. जिस वजह से मैंने अंत में उनसे साफ-साफ पूछ लिया कि बताओ तुम क्या चाहते हो. उसने मुझे साफ-साफ बताया और इस वजह से मैंने अंत में कह दिया कि ठीक है, धन्यवाद.

फहमान खान को शख्स ने बुरी तरह छुआ

फहमान खान ने इसी पर आगे डायरेक्टर से कहा कि मैं आपकी बहुत ज्यादा रिस्पेक्ट करता हूं लेकिन मैं ऐसा लड़का बिल्कुल भी नहीं हूं. जिसके बाद में मैं बाहर निकल गया और उसके बाद वह आदमी मेरे पीछे पीछे आया और मुझे पकड़ लिया. उन्होंने मुझे बहुत ही बुरी तरीके से छुआ और गले लगाया. जिस वजह से मैंने उन्हें धक्का दे दिया था और वह कहने लगे कि मेरे लिए पुलिस बुलाएंगे. लेकिन मैंने जवाब दिया कि पुलिस को यहां पर आने में तकरीबन 15 मिनट लगेंगे और इतने वक्त में अगर तुमने एक बार फिर से मुझे छुआ तो मैं तुम्हारा भूत बना दूंगा.

More from Filmibeat

Read more about: fahmaan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X