GHKKPM Update: नए लीड एक्टर के लिए इस फेमस हीरो का नाम आया सामने, 'गुम है' में निभाएगा वीनू का रोल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट आते ही रहते हैं। यह शो हमेशा से ही टॉप रेटेड शो रहा है और TRP लिस्ट में हमेशा टॉप 5 के अंदर ही रहा है। अब इस को लेकर एक और अपडेट सामने आया है।
इस दिन शूट होगा आखिरी एपिसोड
नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा का शो 'गुम है किसी के प्यार में', टेलीविजन स्क्रीन पर आने वाले टॉप रेटेड शोज में से एक है। इस शो ने दर्शकों का ध्यान खींचा है और लोगों को शो से जोड़े रखा है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' 20 साल का जेनरेशन लीप लेने वाला है। लीप के बाद, यह शो बड़े हो चुके वीनू और सवि के इर्द-गिर्द घूमेगा। लीप के बाद नील, आयशा और हर्षद शो का हिस्सा नहीं होंगे। एक्टर अपना आखिरी एपिसोड 15 जून को शूट कर सकते हैं।
फहमान निभा सकते हैं लीड रोल
इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, फहमान खान को जनरेशन लीप के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कॉन्टेक्ट किया गया है। जी हां! आपने सही पढ़ा, कथित तौर पर, फहमान अपने हालिया शो 'धर्मपत्नी' की जर्नी के खत्म होने के बाद शो की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
क्या चल रहा है कहानी में
'गुम है किसी के प्यार में' सबसे लोकप्रिय डेली सोप में से एक है जिसमें नील भट्ट, आएशा सिंह और हर्षद अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी सई, विराट और सत्या के लव ट्राएंगल के इर्द-गिर्द घूम रही है। शो की हालिया कहानी के बारे में बात करें तो इस वक्त सत्या के नाजायज पिता का पता लग गया है, जो सई के काका हैं। सई आने वाले एपिसोड में अपनी सास और काका को एक करवाने के लिए विराट की मदद लेगी।


Click it and Unblock the Notifications












