Fahmaan Khan:'इमली' जैसा फेसम शो छोड़कर इस एक्टर ने खुद के पैर पर मारी लात, छह महीने में बंद हो रहा दूसरा शो

Fahmaan Khan Show: टीवी जगत के जब भी हैंडसम एक्टर की बात होती है तो फहमान खान का नाम जरूर लिया जाता है। फहमान खान इन दिनों शो 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' में नजर आ रह हैं और लोग उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन फहमान का ये शो जल्द ही बंद होने वाला है।
इमली को छोड़कर पकड़ा दूसरा शो
फहमान खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें 'इमली' सीरियल ने खूब सफलता दिलवाई थी। इस शो में वो सुंबुल तौकीर खान के साथ आर्यन की भूमिका में नजर आए थे। फैंस को इमली और आर्यन की जोड़ी खूब पसंद आई थी। यहां तक कि फैंस को यह तक लगने लगा कि सुंबुल और फहमान असल जिंदगी में भी कपल हैं। लेकिन दोनों ने हमेशा से खुद को एक-दूसरे का सिर्फ और सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन फहमान और सुंबुल दोनों ने यह शो छोड़ दिया। सुंबुल जहां 'बिग बॉस' में नजर आईं। वहीं, फहमान ने दूसरा शो 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' को पकड़ लिया।
बिग बॉस OTT में आ सकते हैं नजर
फहमान का 'इमली' छोड़कर 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' को चुनने का फैसला उन पर काफी भारी पड़ गया। इस शो की पारी मात्र छह महीने तक ही चल पाई और बेहद कम समय ने इस शो ने अपना दम तोड़ दिया। अब ये शो बंद हो रहा है तो इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि फहमान के पास काम नहीं है। अब खबर सामने आ रही है कि फहमान खान 'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकते हैं।
अगले महीने 'बिग बॉस' का हो सकता है प्रीमियर
जी हां, रिएलिटी शो के प्रति उत्साही लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि बिग बॉस ओटीटी 2 कथित तौर पर फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए अपने पहले सीजन की अपार सफलता के बाद काम कर रहा है। चल रही चर्चा के अनुसार, शो के अगले महीने प्रीमियर होने की उम्मीद है और निर्माता पहले से ही प्रसिद्ध हस्तियों तक पहुंचना शुरू कर चुके हैं।
9 जून में खत्म होगा फहमान का शो
बिग बॉस ओटीटी के आगामी सीजन के लिए एक संभावित कंटेस्टेंट फहमान खान हैं। इंडिया फोरम की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फहमान को रियलिटी शो के लिए संपर्क किया गया है, हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें, फहमान खान का शो 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' कथित तौर पर, 9 जून को समाप्त होने वाला है। जिसके बाद वो फ्री हैं उम्मीद है कि वो 'बिग बॉस OTT 2' का हिस्सा बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











