Sumbul Fahmaan: क्या फहमान खान ने धोखे से कर दिया अपने प्यार का इजहार, बातें सुनकर सुंबुल की निकली हवा

Sumbul Fahmaan Relationship: फैंस फहमान खान और सुंबुल तौकीर को साथ में देखना पसंद करते हैं और हाल ही में तो फहमान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें फहमान अपने दिल की बात कहते नजर आ रहे हैं।

Sumbul Fahmaan Relationship

Sumbul Fahmaan Relationship: फहमान खान और सुंबुल तौकीर टीवी इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। जब से वे इमली में एक साथ आए थे, शो की टीआरपी ने आसमान छू लिया था और तभी से इस जोड़ी के साथ होने की प्रबल अटकलें लगाई जा रही हैं। खैर, हर किसी को लगता है कि वे निश्चित रूप से सिर्फ अच्छे दोस्त से बढ़कर हैं और अब फहमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां लगता है कि उन्होंने गलती से अपने रिश्ते के पीछे की सच्चाई का खुलासा कर दिया है और सुंबुल ने भी अपना रिएक्शन दिया है, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

फहमान के प्यार का इजहार
हाल ही में हुई होली पार्टी में सुंबुल और फहमान के बीच का रिश्ता भी रोमाटिंक अंदाज में नजर आया, होली के त्यौहार पर दोनों ने साथ में बहुत मस्ती की। पार्टी के बाद फहमान मीडिया से बात करते नजर आए और बात करते-करते उन्होंने अपने दिल की बात ही कह दी, जिसे सुनकर सुंबुल हैरान रह गईं। फहमान ने सुंबुल को सबके सामने I Love You कह दिया और फिर सुंबुल ने उसे तेजी से डांट दिया और फिर फहमान ने बात ही पलट दी। आपको बता दें, 'बिग बॉस 16' के घर में जब सुंबुल का सबसे बुरा वक्त चल रहा था तो फहमान उस घर में आए और उनकी ताकत बने। इन दोनों को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना तक नहीं रहा।

सुंबुल फहमान की जोड़ी
गौरतलब है कि टीवी कलाकार फहमान और सुंबुल एक साथ सीरियल इमली में नजर आए थे, जिसके बाद से ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। फहमान सुंबुल को सपोर्ट करने बिग बॉस 16 के घर में भी नजर आए थे, दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। कुछ दिनों पहले जब सुंबुल ने अपने नए घर की पार्टी रखी थी तो इसमें फहमान नहीं पहुंचे थे तो खबर आई थी कि शायद दोनों अलग हो गए हैं परंतु अब होली में दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।

हाल ही में खरीदा घर
सुंबुल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक घर खरीदकर सुर्खियां बटोरीं। सुंबुल टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे कम उम्र की एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उन्होंने वह बड़ी सफलता हासिल की है जिसकी कई लोग कामना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X