'ठीक से खड़ी नहीं हो पाती थीं 'प्रत्युषा', सेट पर करती थीं खून की उल्टियां'
इस शॉर्ट फिल्म के जरिए अपनी बेस्ट फ्रेंड की मौत के राज से कई पर्दे उठाने की कोशिश की है। फिल्म से जुड़े लोगों ने प्रत्युषा की मौत से जुड़े कई राज खोले हैं-
अभिनेत्री प्रत्युषा बैनर्जी की मौत के बाद उनकी शॉर्ट फिल्म को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। मीडिया में जबदस्त चर्चा में आने के बाद अब प्रत्युषा के ब्वॉयफेंड राहुल राज ने काम्या पंजाबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
हाल ही में बेस्ट फेंड टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने प्रत्युषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म हम कुछ कह न सके रिलीज करने की घोषणा की है। जो कि स्टे ट्यून के बैनर तले बनी है। ये शॉर्ट फिल्म प्रत्युषा की पहली डेथ एनिवर्सिरी पर रिलीज की जाएगी।
बताया जा रहा है कि ये फिल्म प्रत्युषा और उनके ब्वॉयफेंड के साथ रिश्ते को लेकर है। प्रत्यूषा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफेंड राहुल राज पर आत्महत्या के लिए भड़काने का आरोप लगा था। वहीं काम्या पंजाबी भी राहुल को दोषी मानती हैं। जिसके चलते उन्होंने इस शॉर्ट फिल्म के जरिए अपनी बेस्ट फ्रेंड की मौत के राज से कई पर्दे उठाने की कोशिश की है।

वहीं इस फिल्म को लेकर प्रत्युषा के ब्वॉयफेंड राहुल राज बौखला गए हैं। उन्होंने कहा है कि ये सब उनके नाम को खराब करने की कोशिश भर है। राहुल ने इस फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आगे की स्लाइड में जानें इस फिल्म से जुड़े लोगों खोले प्रत्युषा की मौत से जुड़े राज -


Click it and Unblock the Notifications