कैंसर की जंग के बीच बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं Hina Khan? सामने आया वीडियो

Hina Khan Rocky Jaiswal Video: हिना खान पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जंग लड़ रही हैं और एक्ट्रेस के फैंस उनकी पल-पल की खबर पाने को बेताब रहते हैं। हिना कान एक वॉरियर की तरह इस बीमारी से लड़ रही हैं और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी इस जंग में उनका सहारा बनकर खड़े हैं। अब हिना और रॉकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें ऐसा लग रहा है कि वे शादी करने जा रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
इससे पहले कि आप सोचें कि एक्ट्रेस आखिरकार शादी करने जा रही हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेट का है। जी हां, इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि हिना और रॉकी शो में मेहमान बनकर आने वाले हैं और हो सकता है कि यह शादी की थीम वाला एपिसोड हो।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट ऐसे झूमकर नाच रहे हैं जैसे वो हिना और रॉकी की बारात का हिस्सा बन रहे हों और शो की सबसे सीनियर आर्टिस्ट उषा नाडकर्णी आरती के साथ उनका स्वागत करती दिख रही हैं।
लोग हुए कन्फ्यूज
वीडियो देखने के बाद, नेटिजन्स भी कन्फ्यूजन में हैं कि आखिरकार हो क्या रहा है। उन्होंने कहा, "हिना की शादी है?" एक और फैन कहा कि उम्मीद है कि वे जल्द ही शादी कर लें, "मुझे उम्मीद है कि वे सच में शादी कर रहे हैं।" एक यूजर ने पूछा, "यह किसकी शादी है?"
हिना और रॉकी सालों से कर रहे एक-दूजे को डेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिना और रॉकी पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वे शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं। इस मुश्किल वक्त में रॉकी हमेशा हिना के साथ रहे हैं और कुछ दिनों पहले उन्होंने उनके लिए एक पोस्ट भी शेयर किया था।
हिना ने रॉकी के साथ बहुत सारी तस्वीरें साझा कीं, और लिखा, "सबसे अच्छे इंसान के लिए जिसे मैं जानती हूं! जब मैंने मुंडवाया तो उसने अपना सिर मुंडवा लिया और उसने तभी बढ़ने दिया जब मेरे बाल वापस उगने लगे। उस आदमी के लिए जो मेरी आत्मा की देखभाल करता है, उस आदमी के लिए जो हमेशा कहता है 'मैंने तुम्हें पा लिया' उस आदमी के लिए जो हमेशा मेरे साथ रहता है भले ही हार मानने के सौ कारण हों .. इस निस्वार्थ आदमी के लिए जो केवल पकड़ बनाए रखना जानता है।"


Click it and Unblock the Notifications











