'एफआईआर' ने बेहतर अभिनेता बनाया : आमिर अली

टीवी कार्यक्रम 'एफआईआर' के इंसपेक्टर बजरंग पांडे के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता आमिर अली को नहीं लगता था कि वह हास्य भूमिका निभा पाएंगे। अपने बारे में बनाई इस धारणा को उन्होंने स्वयं 'एफआईआर' में तोड़ दिया है।

साल की शुरुआत में अली ने 'एफआईआर' छोड़ दी थी। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैंने कभी कॉमेडी शो करने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन 'एफआईआर' ने मेरी सोच बदल दी। इसने मुझे बेहतर अभिनेता बनाया, आगे बढ़ाया। यह बड़ा बदलाव लेकर आया।"

'F.I.R.' made me better actor: Aamir Ali

33 वर्षीय आमिर 'वो रहने वाली महलों की', 'क्या दिल में है', 'भास्कर भारती' और 'होंगे जुदा ना हम' जैसे कार्यक्रमों के हिस्सा रह चुके हैं।

फिलहाल वह 'झिलमिल सितारों का आंगन होगा' कर रहे हैं। उन्हें इसमें काफी मजा भी आ रहा है। उन्होंने कहा, "इसके निर्माता गजब के हैं। उनके साथ काम करना एक अलग अनुभव है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X