Exclusive: इस शो को नहीं लगता 'क्योंकि... 2' से डर, कहा- 'हमारी जनता हमारे लिए लॉयल है'

Samridhii Shukla

Samridhii Shukla On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी हो चुकी है। इस शो के आने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या बाकी शोज को कॉम्पटीशन फील हो रहा है। इसे लेकर 'ये रिश्ता...' की लीड एक्ट्रेस ने अपनी बात रखी है।

'ये रिश्ता' की एक्ट्रेस का बयान

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला से जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हमारे साथ एक एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में बताया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

'शो से हमें कोई खतरा नहीं'

हमारे साथ एक खास इंटरव्यू में समृद्धि शुक्ला ने बताया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के टाइम स्लॉट काफी अलग हैं, जिस वजह से हमें कोई नुकसान नहीं है। इसके अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि अपनी एक डेडिकेटेड ऑडियंस है, जो हमेशा हमारे साथ जुड़े रहेंगे। हमारी ऑडियंस किसी भी शो के आने के बाद नहीं बटेंगी।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बारे में

आपको बता दें, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की लॉन्चिंग ने ही धूम मचा दी। पहले ही हफ्ते में इसने TRP चार्ट पर पहली पोजिशन हासिल की और साबित कर दिया कि इसका जादू अभी भी कायम है। दर्शकों की एक्साइटमेंट और पुरानी यादों ने शो को और भी हिट बना दिया है।

शो की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से स्मृति ईरानी का 'तुलसी विरानी' का कैरेक्टर रहा है। इस बार भी स्मृति ईरानी अपनी दमदार एक्टिंग से शो को खास बना रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति इस सीक्वल के लिए लगभग 14 लाख प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं, जबकि साल 2000 में उनकी फीस सिर्फ 1,800 रुपए प्रतिदिन थी। यह फर्क खुद इस शो की सफलता और टीवी इंडस्ट्री की ग्रोथ को दिखाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X