Exclusive: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में विवियन डीसेना की एंट्री? पत्नी नूरान ने दे डाला तगड़ा हिंट!
Vivian Dsena in KKK 15: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के अगले सीजन को लेकर अब महज आना शुरु हो गई है और कई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। बिग बॉस में जाकर अपना नाम फिर से सुर्खियों में लाने वाले विवियन डीसेना एक बार फिर से खबरों में हैं।

पता चला है कि खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में वो नजर आ सकते हैं। विवियन डिसेना हाल ही में एक बेटे के पिता बने हैं और ऐसे में क्या वो सब छोड़कर इस शो का हिस्सा बनेंगे?
उनके खतरों के खिलाड़ी शो में जाने को लेकर उनकी पत्नी नूरान का रिएक्शन सामने आया है। एक रील साझा करते हुए उन्होंने खुला खुला हिंट दिया है कि क्या होने वाला है।
विवियन के शो में जाने को लेकर बीवी का हिंट?
एक वीडियो नूरन ने साझा किया है जो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में मशहूर टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक को फिल्मीबीट से बात करते हुए देखा सकता है। रूबीना ने कहा, ''मेरे तक ऐसी कोई बात नहीं पहुंची। उनको तो अभी हाल फिलहाल एक बेटा हुआ है। पक्का वो बहुत बिजी होंगे। इस नए दौर में वो फिर से वापसी कर रहे हैं ये काफी मुश्किल सफर होता है। वो काफी इंवेस्टेड फैमिली मैन हैं, शो को दौरान भी अपनी मां और पत्नी को लेकर बहुत बात करते थे। वो पत्नी और बेटी के साथ जिस तरह से बात करते हैं तो वो एक फैमिली मैन ही कर सकता है।'' रूबीना का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि विवियन डिसेना की पत्नी की तरफ से कोई रिएक्शन उनके जाने या ना जाने को लेकर सामने नहीं आया है। उन्होंने रूबीना का ये वीडियो फैंस के लिए साझा किया है।
वाइल्ड कार्ड एंट्री
हालांकि शो को लेकर विवियन का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है लेकिन देखने वाली बात होगी कि क्या वो इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारेंगे। रोहित शेट्टी के इस शो को लेकर फैंस इंतजार में हैं।
Story Link: https://www.instagram.com/stories/nouranaly.1/3893955585234472785/


Click it and Unblock the Notifications
