Exclusive: सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन पर विशाल कोटियन हैरान- फिट होने के बाद भी हार्ट अटैक

टीवी शो सूर्यपुत्र करण फेम अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में जिम में हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी शुक्रवार की सुबह जिम में हर दिन की तरह वर्कआउट कर रहे थे। इसके बाद उन्हें वहीं पर दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जय भानुशाली के बाद फिल्मी बीट से बातचीत में बिग बॅास फेम विशाल कोटियान ने सिद्धांत के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वह हैरान है कि कैसे कम उम्र में फिट होने के बाद कई लोग इस दुनिया से चले जा रहे हैं। विशाल ने यह भी कहा है कि उन्हें महसूस हो रहा है कि जिंदगी बहुत छोटी है। किसी को दुख देने के बजाए हंस कर हर पल बिताना अब ज्यादा जरूरी लगता है। विशाल ने यह भी कहा कि वह सिद्धांत की पत्नी अलीसिया के भी करीबी दोस्त हैं। ऐसे में उनके लिए यह गहरा सदमा है।बिग बॅास 15 फेम विशाल कोटियान ने अपने खास दोस्त सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने फिल्मीबीट से बातचीत में कहा है कि उन्हें नहीं पता कि इस हककीत पर कैसे रिएक्ट किया जाए।

शारीरिक तौर पर फिट होने के बावजूद भी हार्ट अटैक-विशाल कोटियन
विशाल ने आगे कहा कि सिर्फ सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ही नहीं बल्कि इन दिनों कई सारे जवान लोग हार्ट अटैक के कारण इस दुनिया से अलविदा ले रहे हैं। वो भी शारीरिक तौर पर फिट होने के बावजूद भी हार्ट अटैक से मृत्यु हो रही है। 30 और 35 की उम्र में आप ऐसे चले जाते हैं। यह बहुत ही दिल दुखाने वाला है।

जब भी मिलता था गले लग जाता था- विशाल कोटियन
मैं सिद्धांत वीर सूर्यवंशी और उनकी पत्नीअलेसिया को बहुत अच्छे से जानता हूं। हम बहुत करीबी दोस्त हैं। उनकी पत्नी को तो मैं काफी पहले से जानता हूं। इंडस्ट्री के जरिए मेरी सिद्धांत से मुलाकात हुई। हमारी दोस्ती तब से है जब से सोशल मीडिया के जरिए हैप्पी बर्थडे , फेसबुक पर हैप्पी बर्थडे करने का जमाना नहीं था।

हमारा दिल का रिश्ता- विशाल कोटियन
हमारी कहीं पर भी मुलाकात होती थी तो गले लग जाते थे। बीते कुछ सालों से हमारी मुलाकात नहीं हुई। हम दोनों अपनी जिंदगी और काम में व्यस्त थे। लेकिन हां, हम जब भी मिलते तो गले जरूर लगते थे। यही हमारी दोस्ती थी। हमारा दिल का रिश्ता था। मेरे लिए दिल दूखाने वाला है।

पता नहीं कब किसका पत्ता कट जाएगा- विशाल कोटियन
विशाल ने कहा कि सिद्धांत के निधन के बादमुझे महसूस हो रहा है कि बहुत छोटी सी जिंदगी है।हंसो मुस्कुराओ और सबको हंसते हंसाते हुए देखो। क्योंकि पता नहीं कब किसका पत्ता कट जाएगा। मैं यही कहना चाहता हूं किहर पल यहां जी भर जियो, जो है समा कल हो ना हो।


Click it and Unblock the Notifications