Exclusive Vaishali Takkar सुसाइड: ससुराल सिमर का एक्टर Manish Raisinghan बोलें- क्या हुआ समझना मुश्किल

Vaishali Thakkar ,Manish Raisinghan

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस Vaishali Thakkar के सुसाइड से टीवी जगत के उनके कई दोस्त काफी दुखी हैं। साथ ही उन्हें हैरानी है कि एक खुशमिजाज और उत्साह से भरी हुई लड़की ने ऐसा कदम आखिर क्यों उठाया। ससुराल सिमर का के एक्टर मनीष रायसिंघन ने Filmibeat Hindi फिल्मीबीट हिंदी को खास बातचीत में बताया है कि उनके लिए यह समझना मुश्किल है कि वैशाली के साथ ऐसा क्या हुआ था, जो उन्होंने यह कदम उठाया।

साथ ही मनीष ने वैशाली के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया। मनीष रायसिंघन ने कहा कि वैशाली और मैं दोस्त नहीं थे। हमने एक दूसरे के साथ कभी काम भी नहीं किया था। ससुराल सिमर का में जनरेशन लीप होने से पहले मैंने शो छोड़ दिया था। और ससुराल सिमर का में लीप होने के बाद वैशाली की एंट्री हुई। हम दोनों की एक पार्टी में मुलाकात हुई थी। वहां पर हम दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया। उसकी एनर्जी पॉजिटिव थी।

वह एक चुलबुली खुश रहने वाली, उत्साह की एनर्जी से भरपूर लड़की थी। वहां पर हमारी पहली बार मुलाकात हुई। इस पार्टी के बाद एक दो बार इवेंट में हमारी मुलाकात हुई। उसके साथ काफी मस्ती भरा टाइम रहा है मेरा। उनके निधन की खबर मेरे लिए शॉकिंग रही है। मैं उन्हें ज्यादा करीब से नहीं जानता था। लेकिन उनके बारे में मैं सिर्फ इतना जरूर जानता था कि वो एक आनंद से भरी हुई लड़की थी। कब क्या हुआ उसके साथ , इसे समझना काफी मुश्किल है मेरे लिए। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। उसके साथ मेरी प्यारी और खुशमिजाज यादें हमेशा रहेंगी।

ज्ञात हो कि वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को अपने इंदौर के घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस की जांच के अनुसार वैशाली का पड़ोसी उससे शादी करना चाह रहा था। वह उसे काफी परेशान कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट अनुसार वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में 2 लोगों का नाम लिखकर उनके लिए सजा की मांग की है। वैशाली ने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X