..................... Exclusive urfi javed reveals relation with harsh gujral know harsh gujral urfi javed dating truth - Hindi Filmibeat

Exclusive: Traitors के बाद हर्ष गुजराल को डेट कर रही हैं उर्फी जावेद, खुद किया रिलेशन का खुलासा

Urfi Javed Harsh Gujral

Urfi Javed Harsh Gujral Dating: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स अब खत्म हो चुका है जिसे उर्फी जावेद ने जीत लिया है। शो में उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल की बॉन्डिंग काफी चर्चाओं में रही। ये एक ऐसी बॉन्डिंग है जिसे लोग शो के बाद रिलेशन के तौर पर देखकर गॉसिप कर रहे हैं। अब उर्फी जावेद ने फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए हर्ष गुजराल के साथ अपने रिलेशन को भी खोल कर रख दिया है।

हर्ष गुजराल के साथ उर्फी जावेद की कंपैटेबिलिटी

उर्फी जावेद ने पहली बार हर्ष गुजराल के साथ अपने रिलेशन के बारे में बातचीत की है। आदित्य राणा ने उर्फी से सीधे सवाल किया कि हर्ष के साथ उनकी कैसी कंपैटेबिलीटी है और उन्हें हर्ष कैसे लगते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए पहले तो उर्फी जावेद मजाक करती दिखाई दी। उन्होंने कहा, "आदमी जैसा लगता है, लड़के जैसा लगता है, दोस्त जैसा लगता है।"

हर्ष गुजराल के साथ रिलेशन पर उर्फी जावेद का रिएक्शन

हालांकि बाद में उर्फी ने कहा, "वो दोस्त है मेरा। अच्छा दोस्त है मेरा। हम मिलते जुलते भी नहीं हैं लेकिन रियलिटी शो करो तो वो एक बॉन्डिंग हो जाती है। अच्छा लड़का है।" उर्फी के इस जवाब से साफ है कि हर्ष और वो किसी अफेयरया रिलेशन में नहीं है लेकिन काफी अच्छे दोस्त है।

इसके बाद उर्फी जावेद ने अपनी लाइफ में प्यार की परिभाषा पर भी बात की। उर्फी जावेद का मानना है कि प्यार उनके लिए एक्सेप्टेंस है। उर्फी ने कहा, "मैं जैसी हूं मेरा पार्टनर मुझे वैसे ही स्वीकार करे। अगर मुझमे कुछ खामियां है तो मैं उस रिलेशनशिफ के लिए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करूं लेकिन मेरी पूरी पर्सनैलिटी ही नहीं बदल देनी चाहिए।"

हर्ष गुजराल को फेक लगा उर्फी जावेद का रिएक्शन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर्ष गुजराल ने शो के दौरान जब अपनी आइडेंटिटी रिवील की और बताया कि वह ट्रेटर हैं, तो उर्फी जावेद ने काफी शॉकिंग रिएक्शन दिया। इस पर कॉमेडियन ने कहा, 'मुझे उर्फी का रिएक्शन काफी फेक लगा। उसे पता था कि मैं ट्रेटर हूं। इतने दिन उसने मेरा नाम नहीं लिया और लास्ट डे पर लिख दिया।'

उर्फी ऐसे बनी ट्रेटर की विनर

बता दें कि हर्ष गुजराल और पूरव झा जिस वक्त आपस में स्ट्रेटजी प्लान कर रहे थे, तब उर्फी जावेद ने चुपके से दोनों की बातें सुन ली थीं। उर्फी को पता चल गया था कि हर्ष और पूरव दोनों ट्रेटर हैं।

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X