Exclusive: राम कपूर के आपत्तिजनक कमेंट पर भड़क गए सुधांशु पांडे, बोले- 'राम का नाम खराब कर रहे हैं..'

Sudhanshu Pandey Ram Kapoor- दिग्गज अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में कुछ ऐसा कह डाला था जो कि लोगों के बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है। अब अनुपमा एक्टर सुधांश पांडे का रिएक्शन आया है और उन्होने राम कपूर के मानसिक संतुलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल राम कपूर अपनी फिल्म मिस्त्री की प्रमोशन कर रहे थे और उन्होने कह डाला कि, काम के प्रेसर में ऐसा लग रहा है कि उनके साथ गैंगरेप हुआ है। इस बयान के बाद लोग भड़के हुए हैं। 'फिल्मीबीट' से एक्सक्लूसिव बातचीत में सुधांशु पांडे ने राम कपूर को लताड़ लगाई है।
क्या बोले सुधांशु पांडे?
राम कपूर इस वक्त अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और काफी वजन कम कर चुके हैं। जहां सबकुछ सही जा रहा था वहीं इस बयान ने उनको लोगों के सामने काफी बुरा बना दिया है। इस बयान के बाद अभिनेता को'मिस्त्री' के प्रमोशन से बाहर कर दिया गया है।
बढ़ते बवाल के चलते मेकर्स ने ये बड़ा फैसला लिया था। राम कपूर के इस बयान के बाद सुधांशु ने टीवी इंडस्ट्री की तरफ से माफी मांगी है। उन्होने कहा,''राम कपूर ने अगर ऐसा कहा है तो वो राम का नाम खराब कर रहा है। दूसरी बात ये है कि वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है। क्योंकि आप ऐसी बात तभी कर सकते हैं।''
सुधांशु यहीं नहीं रुक बल्कि उन्होने कहा, ''अगर आप किसी लड़की के बारे में या फिर उसके कपड़ों के बारे में ऐसी बातें करते हैं तो ये मानसिक अस्थिरता का लक्षण है।'' बता दें कि सुधांशु के इस बयान को लेकर फिलहाल राम कपूर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
राम कपूर ने दी थी सफाई
राम कपूर ने मांफी मांगते हुए कहा था कि, ''जो कुछ मैने कहा वो गलत था लेकिन सफाई में बस यही कहना चाहता हूं कि, जब मैं ऐसे लोगों के साथ होता हूं जिनके साथ मैं सहज हूं तो मैं बिंदास बात करता हूं। मेरे साथ काम करने वाले लोग अच्छे से जानते हैं मुझे, मेरा इरादा इसको आपत्तिजनक करने का नहीं था।'' फिलहाल आप देखिए सुधांशु पांडे का ये इंटरव्यू...


Click it and Unblock the Notifications