Exclusive: सुधांशु पांडे ने जेन Z को 'मंदबुद्धि', अपूर्वा मुखीजा के बाद पूरी जनरेशन पर साधा निशाना

Sudhanshu Pandey On Rebel Kid: पिछले दिनों रिएलिटी शो 'ट्रेटर्स' ने काफी धूम मचाई। इस शो में कई नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया और उनकी कई कॉन्ट्रोवर्सीज सामने भी आई। लेकिन इन सबके बीच रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं और ये बात भी पता चली कि एक्टर सुधांशु पांडे उन्हें जरा भी पसंद नहीं करते।
सुधांशु पांडे का एक्सक्लुसिव इंटरव्यू
'अनुपमा' में वनराज शाह का किरदार निभा चुके सुधांशु पांडे ने कई बार सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि उन्हें अपूर्वा मुखीजा का रवैया बिलकुल भी पसंद नहीं है और उनके हिसाब से वो काफी बदतमीज भी हैं। अब इस मामले में सुधांशु ने फिल्मीबीट से बात की और एक बार फिर अपूर्वा को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
सुधांशु पांडे ने जेन जी को कहा मंदबुद्धि
सुधांशु पांडे से हुई इस खास बातचीच में उनसे पूछा गया कि अपूर्वा और आशीष विद्यार्थी के बीच हुए क्लैश में सुधांशु पांडे क्यों बीच में आ गए। इस पर सुधांशु पांडे ने कहा कि जेन जी इतने ज्यादा मंदबुद्धि हैं कि उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि ये सब आशीष जी के बारे में नहीं है। हो सकता है आशीष भाई को बुरा भी ना लगे, वो सुपरकूल टाइप के हैं। मेरा कहने का मतलब था कि एक 23 साल की लड़की या लड़का 60 साल के आदमी के बारे में जिस तरह से बात कर रहे हैं, वो गलत है, किसी की बेइज्जती करने जैसा है और वही मेरा मुद्दा था।
'एक जेन Z सबका आइडियल नहीं बन सकता'
उन्होंने आगे कहा कि ये शो OTT पर आ रहा था, जिसे करोड़ो लोगों ने देखा, क्योंकि ये स्क्रीन पर दिख रहा है तो आज की जनरेशन को लगेगा कि 60 साल के बुजुर्ग के साथ ऐसे बात करना बिलकुल सही है। ये गलत है और हमें इस पर रोक लगानी चाहिए। कुछ जेन जी सभी जेन जी के आइडियल नहीं बन सकते, क्योंकि सभी जेन जी एक जैसे नहीं होते।
क्या है मामला
आपको बता दें, ट्रेटर्स के बाद से ही सुधांशु रिबेल किड उर्फ अपूर्वा से बिफर गए थे। सुधांशु ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ ड्रामा और बखेड़ा करके लाइमलाइट में रहना चाहते हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि अपूर्वा उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने कहा- "मैंने जब पहली बार उसके बारे में बोला, तो वो उस बात को ही पकड़कर कंटेंट बनाती रही। लगता है कि उसे बस मसाला चाहिए होता है ताकि सोशल मीडिया पर उसका नाम बना रहे।"
सुधांशु पांडे ने कहा कि कुछ लोग बस एक छोटी सी बात को बड़ा बनाकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। लेकिन असली पहचान मेहनत और काम से बनती है, ड्रामे से नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











