Sudesh Lehri के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर पर बोलीं पत्नी ममता, कहा- 'उसको बोलना जो करना है कर ले, मैं हूं आपके साथ

Sudesh Lehri

Sudesh Lehri Wife On His Extra Marital Affair: टीवी का नया रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा- जोड़ियों का रियलिटी चेक' दर्शकों को सिर्फ मजेदार रिलेशनशिप मोमेंट्स ही नहीं, बल्कि असली कपल गोल्स भी दिखा रहा है। इस शो में कॉमेडी के बादशाह सुदेश लहरी और उनकी पत्नी ममता के लिए एक खास मौका बना, जिसका इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे।

जहां एक तरफ सुदेश लहरी कैमरे के सामने फर्राटा बोलते हुए नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी कैमरे के सामने काई शाई यानी शर्मीली दिखती हैं। फिल्मीबीट से एक एक्सक्लुजिव बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी उन्हें अपने पति पर कभी शक नहीं हुआ? तो उन्होंने कहा- 'नहीं, वो ऐसा नहीं कर सकते।'

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सुदेश लहरी की पत्नी

इसके बाद सुदेश लहरी ने कुछ ऐसा बताया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे टीवी शोज आते है- जिसमें एक आदमी होता है और उसका बाहर चक्कर चल रहा होता है। तो वो बाहरवाली लड़की उसे बहुत ब्लैकमेल करती है और वो बंदा बहुत परेशान हो जाता है और ये ममता ऐसे शोज देखती थी। तो ये मुझसे आकर कहती है कि मुझे पता है कि आप मुझे धोखा नहीं दोगे, लेकिन कभी ऐसा फिर भी हो जाए और अगर आपको कोई ब्लैकमेल करे तो डरना मत, मैं हूं आपके साथ। अपने साथ कुछ कर मत लेना। अगर वो बोलेगी कि मैं तुम्हारी बीवी को बता दूंगी तो कह देना कि जो करना है कर ले, बता दे मेरी बीवी को।

शो में कौन-कौन हैं

'पति पत्नी और पंगा' की मेजबानी सोनाली बेंद्रे और मुन्नवर फारूकी कर रहे हैं। शो में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई पॉपुलर कपल्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, हिना खान-रॉकी जायसवाल, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी और गीता फोगाट-पवन कुमार शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sudesh lehri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X