Exclusive: पहले सिद्धार्थ अब शेफाली.. बिग बॉस 13 को स्टार्स ने बताया शापित, बोले- 13 नंबर अनलकी इसलिए...

TV Actors react on Shefali Jariwala demise- शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर इस अदाकारा के फैंस सदमें में हैं और परिवार वालों को यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे हुआ।
बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कार्डियक अरेस्ट से अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इस बीच अब उनके साथी कलाकारों का रिएक्शन सामने आ रहा है। शेफाली जरीवाला की मौत के बाद बिग बॉस सीजन 13 को शापित बताया जा रहा है।
पहले सिद्धार्थ शुक्ला और अब शेफाली जरीवाला ने इतनी कम उम्र में अपने जीवन त्याग दिया है। दोनों ही सितारे बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा थे। अब शेफाली जरीवाला के करीबी रोहित वर्मा, दलजीत कौर और मधुरिमा तुली ने फिल्मीबीट से एक्सक्लूशिव बातचीत की है।
मधुरिमा तुली ने क्या कहा?
मधुरिमा तुली ने शेफाली के निधन पर कहा, ''मैं कल जल्दी सो गई थी, मुझे सुबह ही पता चला है। ये काफी शॉकिंग था क्योंकि बिग बॉस 13 से दूसरी इंसान हैं जो कि हमारे बीच नहीं रहे। ये विश्वास करने काबिल नहीं है और मुझे इसको लेकर यकीन नहीं हो रहा है। मैं उनके ज्यादा टच में नहीं थी लेकिन मैं बस इतना कहूंगी की भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'' 13 नंबर को लेकर जब मधुरिमा से पूछा गया कि इसको हिमांशी ने शापित बताया था तो उन्होने इसको अनलकी बताते हुए बिग बॉस 13 को लेकर कहा, ''13 नंबर तो हमसब ने सुना है कि अनलकी होता है। ये सब चीजें हो रही हैं तो लग रहा है सच ही है। लेकिन मैं आशा करती हूं कि आगे ऐसा कुछ ना हो और ऐसी दुखद न्यूज हम ना सुनें।''
रोहित वर्मा ने कहा, ''मुझे पता तो नहीं कि क्या हुआ है लेकिन सब यही कह रहे हैं कि हार्ट अटैक हुआ है। रात में मैं उस वक्त जाग रहा था। पराग इतना टेंशन में था मैने रात में उसको डिस्टर्ब नहीं किया। अभी मुझे ये भी नहीं पता कि फ्यूनरल कहां पर होगा। हम सबको भगवान कृष्ण से प्रार्थना करना चाहिए बस।''
दलजीत कौर ने कहा, ''हम लोगों ने साथ में काफी काम किया है लेकिन हम अच्छे दोस्त नहीं थे। जब उसने कांटा लगा गर्ल से शुरुआत की थी तब मैं भी टीवी में आई थी। सिद्धार्थ के निधन के समय हम उसके घर गए थे और उस वक्त हम सिद्धार्थ को लेकर ऐसे ही शॉक्ड होकर बात कर रहे थे जैसे हम अभी कर रहे हैं। हम शेफाली के बारे में बात कर रहे क्योंकि वो बहुत फिट थी। इस बात का कोई तुक नहीं बनता है जो हुआ है।''
हिंमांशी खुराना ने कहा शापित
हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और इसमें वो शेफाली जरीवाला के साथ नजर आ रही हैं। उन्होने लिखा, ''बिग बॉस की वो जगह मुझे लगता है शापित है।'' उनका ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications