Smriti Irani 'क्योंकि 2...' की सक्सेस पर फूली नहीं समा रहीं, कहा-'अब तक तो हमारा कोई मुकाबला नहीं लेकिन...'

Smriti Irani On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: भारतीय टेलीविजन के इतिहास का सबसे फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अब एक बार फिर वापसी कर चुका है। एकता कपूर का ये सुपरहिट सीरियल, जिसने 2000 से 2008 तक दर्शकों के दिलों पर राज किया था, अब नए अंदाज में ये शो छोटे पर्दे पर लौट आया है।
'क्योंकि 2...' की शानदार TRP
2000 के दशक में यह शो भारतीय परिवारों का हिस्सा बन चुका था। मिहिर की मौत और वापसी जैसे एपिसोड ने तो TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। स्मृति ईरानी की तुलसी हर घर की बेटी, बहू और मां बन चुकी थीं। शो की कहानी में रिश्तों के उतार-चढ़ाव, सास-बहू के झगड़े और पारिवारिक इमोशंस ने लोगों को बांधे रखा। अब ये शो दोबारा लौट आया है और TRP के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है।
इस शो ने पहले ही हफ्ते में TRP पर पहला स्थान हासिल किया, लेकिन दूसरे हफ्ते में स्थिति थोड़ी डामाडोल हो गई लेकिन स्मृति ईरानी का कॉन्फिडेंस जरा भी नहीं हिला। फिल्मीबीट से एक एक्स्क्लूसिव बातचीत में उन्होंने बताया कि इस शो को लेकर उनकी क्या राय है।
स्मृति ईरानी का बयान
स्मृति ईरानी ने बताया कि इससे पहले जब 'क्योंकि...' आया था तब हमारे पास कोई PR नहीं था। हमारे पास सोशल मीडिया नहीं था कि अब अगले एपिसोड में क्या धमाकेदार आने वाला है। किसी के पास फॉलोवर्स नहीं थे, तब हमें न्यूकमर्स कहा गया। उसके बावजूद हमने बेहतरीन काम किया और लोगों को एक बेहतरीन शो दिया। हमने एक इतिहास रचा। हमने एक बार फिर इतिहास रचा है। क्योंकि ऐसा कोई शो नहीं है जो 25 साल बाद लौटा हो और फिर दोबारा कामयाबी की गाथा लिख रहा हो। वो भी सेम कास्ट के साथ, सेम प्रोडक्शन हाउस के साथ, सेम चैनल के साथ। हमने एक बार फिर से इतिहास रचा है। हमारे ऊपर नंबर और रेवेन्यू का कोई प्रेशर नहीं है क्योंकि हमने खुद को साबित कर दिया है। हमने आठ साल तक सभी अवॉर्ड्स जीते हैं। हमने TRP के जिस लेवल को छुआ है, अगर कोई और छू ले तो हम मानेंगे कि हां कोई हमारा कॉम्पटीटर है। हम लोग टीवी इंडस्ट्री की बैडेस हैं और हमारे साथ कोई कॉम्पटीशन नहीं कर सकता।
स्मृति ईरानी की फीस
स्मृति ईरानी, जिन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी का फेमस रोल निभाया था। स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अपने रोल की वापसी कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वो इस रिबूट के लिए लगभग 14 लाख प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं। आपको बता दें, साल 2000 में उन्हें प्रतिदिन केवल ₹1,800 मिलते थे।


Click it and Unblock the Notifications











