..................... शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम की हल्दी, मेहंदी, निकाह की तारीख, दीपिका कक्कड़ करेंगी स्पेशल डांस नंबर ।Exclusive Shoaib ibrahim sister Saba haldi mehndi nikah wedding date dipika kakar dance video - Hindi Filmibeat

Exclusive: Shoaib Ibrahim की बहन सबा की मेहंदी, संगीत, निकाह की तारीख, सास के साथ Dipika का डांस Video

Dipika kakar ibrahim, Shoaib ibrahim,Saba Ibrahim

बिग बॅास फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर शहनाई गूंजने वाली है। शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम की शादी इसी हफ्ता होने जा रही है। जैसा कि शोएब, दीपिका और सबा ने अपने यू ट्यूब ब्लॅाग पर शादी की कई जानकारी शेयर कर चुके हैं। यहां तक कि दीपिका और उनकी ननद सबा अपने पूरा परिवार के साथ मौदहा( गांव) भी पहुंच चुके हैं।

जहां पर शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शोएब इब्राहिम हल्दी से एक दिन पहले यानी कि आज पहुंचे हैं। दीपिका ने इसकी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।इस बीच Filmibeat को शादी की सारी डिटेल मिली है। मिली जानकारी अनुसार 4 नवंबर को सबा की हल्दी होगी। 5 नवंबर को मेहंदी और संगीत का आलीशन फक्शन होगा।

इसके साथ 6 नवंबर यानी कि रविवार को सबा इब्राहिम का निकाह तय किया गया है। मेहंदी और संगीत की रस्म साथ में होगी जिसमें पूरा इब्राहिम परिवार सबा के लिए डांस करता हुआ दिखाई देगा। खुद दीपिका कक्कड़ और शोएब ने अपनी बहन के लिए खास डांस एक्ट की तैयारी की है। शोएब इब्राहिम के व्यस्त होने के कारण दीपिका ने पूरी शादी की जिम्मेदारी उठाई है।

दीपिका ने शादी के सारे ड्रेस सबा के लिए डिजाइन किए हैं। साथ ही घर के सभी लोगों के ड्रेस भी दीपिका ने तय किए हुए हैं। दीपिका ने अपने लिए भी खास निकाह ड्रेस बनवाया है। यह भी जानकारी हाथ लगी है कि शादी के बाद 15 तारीख को सबा इब्राहिम का रिसेप्शन होगा। शोएब और दीपिका की तरह सबा की भी शादी गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ की जा रही है।

सबा के निकाह का कार्ड भी दीपिका ने अपने ब्लॅाग में शेयर किया था। जिसे काफी खूबसूरती से बनाया गया है। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, शोएब इब्राहिम और सबा इब्राहिम अपने ब्लॅाग में भी शादी की कई सारी अपडेट शेयर कर रहे हैं। दीपिका अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शादी के वीडियो भी शेयर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X