Exclusive: 'दो बच्चों के बाद भी कर सकती हूं 'खतरों के खिलाड़ी' जैसा शो', टीवी एक्ट्रेस का खुल्ला चैलेंज!
Rubina Dilaik on KKK 15: 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) सीजन 15 को लेकर कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं और इसमें कई ऐसे दिग्गज सितारे भी हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में राज किया है। ऐसे में एक एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

बता दें कि इस एक्ट्रेस ने खुलकर ये बात कही है कि वो यही प्रूफ करने इस शो में आ रही हैं कि वो दो बच्चों की मां बनने के बाद भी इसको कर सकती हैं। 'फिल्मीबीट' से एक्सक्लूसिव बात करते हुए हसीना ने इस बात को लेकर खुलासा किया है।
ये टीवी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रूबीना दिलैक हैं। अपनी फैमिली के साथ वो मस्ती भरी जिंदगी काट रही हैं। अब वो इस शो का हिस्सा बनकर प्रतियोगियों को चैलेंज करने आ रही हैं।
रुबीनी दिलैक ने खुलकर कही ये बात?
रुबीना दिलैक इसके पहले भी खतरों के खिलाड़ी कर चुकी हैं। उनसे जब पूछा गया कि वो दोबारा इस शो पर क्यों जा रही हैं तो उन्होंने कहा, ''मां बनना कहा जाता है कि दूसरा जन्म होता है और उसके बाद क्या नई चीजें जुड़ती हैं और क्या पुरानी चीजें छूट जाती हैं, मैं उस फेस में हूं। मुझे जब ये शो ऑफर हुआ तो करीब 3 महीने ये समझने में लग गए कि ये करना चाहिए की नहीं। लेकिन मैं ये प्रूफ करना चाहती थी कि दो बच्चों की मां होने के बाद भी ये किया जा सकता है।'' रुबीना का ये वीडियो वायरल हो रहा है। काफी जल्दी वो फिर से खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगे और अपना दमखम दिखाने के लिए आ रही हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''रुबीना और फरहाना की दोस्ती देखने की उम्मीद है।'' एक ने लिखा, ''वह मुझे बार-बार याद दिलाती रहती है कि मैं उसकी फैन क्यों बनी!! मुझे बहुत गर्व है क्वीन रुबीना, मुझे बहुत गर्व है। एक ने लिखा, ये बहुत इंस्पायरिंग है।'' एक ने लिखा, ''बॉस लेडी रुबीना दिलैक।'' देखिए फुल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications

