..................... Exclusive: Ratan Rajput out from Bigg Boss 7 - Hindi Filmibeat

Exclusive: बिग बॉस के घर से बाहर हुईं रतन राजपूत

By Ajay Mohan

लोनावला। बिग बॉस के घर के अंदर अपना अधिकांश समय जहन्‍नुम में बिताने के बाद जब रतन राजपूत जन्‍नत पहुंचीं, तो दर्शकों को शायद उनकी खुशी बर्दाश्‍त नहीं हुई और वोटों के आधार पर उन्‍हें निकाल बाहर कर दिया। जी हां जिस रतन राजपूत को पिछले हफ्ते आपने गोबर के अंदर पड़े हुए देखा था, वो बाहर हो गई हैं।

शनिवार की शाम दिखाये जाने वाले बिग बॉस के इस एपिसोड की शूटिंग पूरी हो गई है और रतन बाहर आ गई हैं। वैसे रतन का इस घर में ज्‍यादा किसी से झगड़ा नहीं हुआ। वो सभी के संग प्रेम से रहीं। शायद वो झगड़ा करने में थोड़ा कमजोर पड़ जाती हैं, इसीलिये उन्‍हें बाहर निकाल दिया गया। क्‍योंकि अब तक देखा गया है कि बिग बॉस के घर में वही ज्‍यादा दिन टिकता है, जो दम भरके दुश्‍मन के सामने खड़ा होता है।

खैर रतन के बाहर होने का दूसरा कारण स्‍टार प्‍लस पर चल रहा धारावाहिक महाभारत भी है। महाभारत में रतन राजपूत राजकुमारी अम्‍बा का किरदार निभा रही हैं। लिहाजा वो वैसे भी ज्‍यादा दिन तक बिग बॉस के घर के अंदर नहीं रह सकती थीं। देखें बिग बॉस के घर की तस्‍वीरें।

वैसे बिग बॉस के दौरान रतन सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में तब आयीं, जब वो बाथ टब में भरे हुए गोबर में लेट गईं। वह उन्‍हें बतौर सजा करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X