..................... Exclusive: Rakhi Sawant lashes out at Kapil Sharma, says, 'didn't invite me on the show' - Hindi Filmibeat

Exclusive: कपिल शर्मा पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- '10 बार किया फोन, उसने शो पर नहीं बुलाया'

Rakhi Sawant on Kapil Sharma: राखी सावंत कितनी बेबाक हैं और बिना कुछ समझे अपनी बातें रखती हैं ये किसी से छिपी नहीं है। इस वक्त उनके निशाने पर इंडिया का मशहूर कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा है।

Rakhi Sawant on Kapil Sharma

कपिल शर्मा को लेकर राखी सावंत ने हील ही में जो कुछ भी कहा है वो आपको हैरान कर देगा। दरअसल राखी सावंत इतनी मशहूर होने के बाद भी आज तक कपिल शर्मा के शो का हिस्सा नहीं बनी हैं।

Also Read
सजा काट रहे हिंदू कैदी के प्यार में पड़ी मुस्लिम महिला डिप्टी जेलर, जेल से बाहर निकलते ही की शादी
सजा काट रहे हिंदू कैदी के प्यार में पड़ी मुस्लिम महिला डिप्टी जेलर, जेल से बाहर निकलते ही की शादी

इस बात को लेकर राखी सावंत ने कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। सभी जानते हैं कि राखी सावंत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं और ऐसे खबरों में बने रहना उनको पसंद है। राखी सावंत को ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है।

कपिल को 10 बार किया कॉल

राखी सावंत ने'फिल्मीबीट' से बात करते हुए कपिल पर गुस्सा निकाला। उनका कहना था कि वो कपिल शर्मा को चुनौती दे रही हैं कि वो उन्होने अपने शो में बुलाएं। राखी का कहना था कि कपिल उनसे असुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा उनका कहना था कि मैने कपिल को शो में बुलाने को लेकर 10 बार कॉल किए लेकिन फिर भी उसने नहीं बुलाया। राखी सावंत का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है लेकिन देखने वाली बात होगी कि कपिल शर्मा इस पर कब रिएक्ट करते हैं। राखी सावंत ने कपिल के साथ कॉमेडी सर्कस में काम भी किया है। कपिल शर्मा इस वक्त नेटफ्लिक्स के लिए काम कर रहे हैं और इंटरनेशनल लेवल पर उनका शो ऑनएयर हो रहा है।

शादी को लेकर हुआ था विवाद

राखी सावंत कुछ समय पहले मुस्लिम के गेटअप में नजर आती थीं। उन्होंने एक मुस्लिम युवक से शादी की है जो कुछ समय तक उनके साथ नहीं था लेकिन अब वो साथ हैं। हालांकि इस्लाम धर्म अपनाने के बाद राखी ने खुद का क्या नाम रखा है उसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। राखी सावंत मक्का मदीना भी जाकर आई हैं और उमराह किया है।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X