..................... करण मेहरा ने मानहानि केस करने के बयान पर राजीव सेन ने बोला- मैंने चारू असोपा के साथ अफेयर शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।Exclusive Rajeev sen on Karan Mehra filing a defamation case said I did not use word affair with Charu Asopa - Hindi Filmibeat

Exclusive Rajeev Sen: मैं भी करण मेहरा की तरह पीड़ित हूं, Charu के साथ अफेयर मैंने नहीं बोला

Charu Asopa, Rajeev Sen, Karan Mehra

चारू असोपा के पति राजीव सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि करण मेहरा के साथ उनकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। राजीव सेन ने यह भी कहा कि चारू की मां का वाइस नोट है। इस पूरे मामले को लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर करण मेहरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजीव के आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि मैं उनसे बात नहीं करना चाहता हूं। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।

Filmibeat फिल्मीबीट हिंदी से राजीव सेन ने खास बातचीत में करण मेहरा के मानहानि केस के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैंने अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में कभी भी अफेयर शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने यह कहा था कि चारू असोपा की मां ने वाइस नोट के जरिए यह बताया कि वह करण मेहरा के साथ रोमांटिक रील बना रही है। मैंने सिर्फ इतना ही बोला है। मैंने उनके खिलाफ कुछ भी नहीं बोला है। मैं तो उन्हीं की तरह पीड़ित हूं। मैंने चारू की मां का फायदा नहीं उठाया है। मेरे ख्याल से मिस्टर करण को चारू की मां से बात करनी चाहिए। आखिर क्यों चारू की मां ने मुझे वाइस नोट भेजा है? करण को इंटरव्यू देने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

राजीव सेन ने चारू के इस दांवे को भी झूठा बताया कि उनके बैग में कंडोम मिला था। चारू ने फिल्मीबीट को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि राजीव के बैग से उन्हें कंडोम मिला था। कंडोम मिलने की घटना को बकवास बताते हुए राजीव सेन कहते हैं कि प्लीज उनसे बोलिए कि कंडोम खरीद कर मेरे बैग में रखना बंद करें। वहीं बेटी की कस्टडी पर राजीव ने कहा है कि इस मामले में मेरे वकील बात करेंगे। गौरतलब है कि साल 2019 में चारू असोपा और राजीव सेन ने शादी की थी। दोनों की एक साल की बेटी है। दोनों ने हाल ही में मिलकर अपनी बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X