Exclusive :करण मेहरा के साथ अफेयर पर Charu Asopa ने तोड़ी चुप्पी- Rajeev Sen के बैग से Condom मिला

Charu Asopa, Rajeev Sen

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस चारू असोपा पर अफेयर होने का आरोप लगाया है। राजीव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनका अफेयर टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ है। Filmibeat से खास बातचीत में चारू ने राजीव के आरोपों को गलत करार दिया है। चारू असोपा ने कहा है कि एक आदमी के पास औरत को नीचा गिराने के लिए कुछ नहीं रहता तो वह उसके चरित्र पर सवाल उठाता है। राजीव ने कहा है कि मेरी मां ने उन्हें ऐसा बोला है। लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और है। राजीव ने वैसे तो 3 साल में कभी मेरी मां से बात नहीं की। जब हमारा रिश्ता खराब हुआ तो वह मेरी मां से बात कर रहे हैं।

मेरी मां का फायदा उठाया -चारू असोपा

मेरी मां का फायदा उठाया -चारू असोपा

राजीव ने मेरी मां का फायदा उठाया है।मेरी मां पुराने विचारों की महिला हैं। उनके हिसाब से मेरी दूसरी दूसरी शादी है। फिर मेरी छोटी बहन की शादी दिसंबर में है। वैसे ही बहुत घबराई हैं।मैंने कुछ समय पहले करण मेहरा के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम किया। मुझे एक रील मुझे पोस्ट करना था। कोई अंधा भी देखेगा तो समझ जाएगा कि वो काम का रील है। कोई रोमांटिक नहीं है। उसरील में मैं और करण नहीं हैं। बाकी पचास लोग और हैं।

कई लड़कों के साथ मेरा नाम उछाला- चारू असोपा

कई लड़कों के साथ मेरा नाम उछाला- चारू असोपा

राजीव ने फिर मां को भड़काया कि दोनों का रील आया है सामने। फिर मां ने कहां कि हां, सही है इस वक्त यह रील नहीं आना चाहिए था। राजीव ने उस बात को पकड़ के मीडिया में उछाल दिया। मैं करण का सम्मान करती हूं। वह खुद ही अपनी जिंदगी में इतनी सारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।चारू ने आगे कहा कि जब मैं शो कर रही थी तो उन्होंने कई लड़कों के साथ मेरा नाम उछाल दिया। मेरा पास कोई शब्द नहीं है कि वह कितना गिरेंगे।

राजीव के बैग से कंडोम मिला- चारू असोपा

राजीव के बैग से कंडोम मिला- चारू असोपा

चारू ने खुलासा किया कि राजीव उन्हें धोखा दे रहे हैं। वह कहती हैं कि मैं अगर उनकी चीजों को हाथ लगाती थी तो बोलते थे कि क्या तुम चोर हो। फिर मैंने उन्हें छेड़ना बंद कर दिया था। मैंने 3 साल तक कभी उनके सामान को हाथ नहीं लगाया। जब वो दिल्ली गए हुए थे तो मैं सामान देख रही थी, तो उनका बैग पड़ा हुआ था। मुझे उनके बैग से कंडोम मिला। मैं चौंक गई देख कर। मुझे लगा कि मैं ऐसे पौधे में पानी दे रही थी, जो पहले से ही मरा हुआ था। यह रिश्ता टूटा ही हुआ था, जिसे मैं बचाने की कोशिश की थी।

गौरतलब है कि राजीव ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि चारू के करण के साथ रोमांस की बातें चारू की मां ने मुझे बताया है। मुझे चारू जैसे इंसान के साथ नहीं रहना है।चारू वुमन कार्ड प्ले करती हैं। चारू के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। चारू की मां ने मुझे वॅायस नोट की सीरीज भेजी है। इसी में करण मेहरा के साथ उनके रोमांस का खुलासा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X