..................... Exclusive: No Siddhu, No Bigg Boss said Fans | Exclusive: बिना सिद्दू के बेकार हो जायेगा बिग बॉस - Hindi Filmibeat

Exclusive: बिना सिद्दू के बेकार हो जायेगा बिग बॉस

इन दिनों खबर फैली हुई है कि बिग बॉस हाउस से नवजोत सिंह सिद्दू बाहर आ सकते हैं क्योंकि गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा को उनकी जरूरत है ऐसे में इमरजेंसी कॉलिंग पर नवजोत सिंह सिद्दू को शो से बाहर निकाला जा सकता है।

लेकिन इस खबर को सुनते ही सिद्दू के प्रशंसकों को काफी धक्का लगा है,उन्हें यह सब सुनकर अच्छा नहीं लगा है। बैंगलोर की आई टी कंपनी में काम करने वाले सीनियर इंजीनियर अतुल जोशी, इंजी नम्रता खन्ना, सिद्दार्थ चौधरी, अनुपम गु्प्ता ने वनइंडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हे यह खबर परेशान कर रही है वो तो सिद्दू की वजह से ही शो देखते हैं, यही नहीं अगर उन्हे टाईम नहीं मिल पाता है तो वो इंटरनेट पर सीरियल को डाउनलोड करके देखते हैं, उन्हे सिद्द का चुटिला अंदाज काफी पसंद है।

 Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिंह को हटा दिया जाये तो बाकी शो में है ही क्या, बिना सिद्दू के बेकार हो जायेगा बिग बॉस। फिलहाल हम तो नहीं देखेंगे। फैंस ने कहा कि हम तो सोच रहे थे कि इस बार का बिग बॉस सिद्दू ही जीतेंगे।

तो देखा आपने कि नवजोत सिंह सिद्दू को लोग किस तरह से पसंद करते हैं। वाकई में नवजोत सिंह सिद्दू का शो से बाहर होना, शो के लिए अच्छा नहीं होगा देखते हैं कि कलर्स इस सिलसिले में क्या कदम उठाता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X