EXCLUSIVE: असित मोदी पर लगाए यौन शोषण के आरोप पर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल का खुलासा, 'को-स्टार्स सब जानते हैं'

Jennifer Mistry Bansiwal: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने 15 सालों के बाद शो को अलविदा कह दिया है। साथ ही उन्होंने इस शो के मेकर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है।
जेनिफर ने प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है। हालांकि असित कुमार मोदी ने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है, जेनिफर ने फिल्मीबीट के साथ एक विशेष बातचीत में खुलासा किया कि उनके शो के सह-कलाकारों को भी उनके उत्पीड़न के बारे में सब पता है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने दावा किया कि सेट पर सभी को किसी न किसी चीज का सामना करना पड़ रहा है।
मैं डरी हुई थी, उस शो से मेरा घर चल रहा था
उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने में उन्हें इतने साल क्यों लगे, इस बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा, "पहले डर लगता था, मैं वहां काम कर रही थी, मेरा घर चल रहा था उससे। वो बड़े लोग हैं, उनके खिलाफ बोलने में डर लगता है। हमेशा सब उनसे दबते हैं। लेकिन कभी ना कभी तो हिम्मत करनी पड़ेगी ना। ऐसा बहुतों के साथ होता है कि लोग नहीं बोल पाते हैं। लेकिन 7 मार्च को शूट के दौरान एक घटना हुई, मुझे गेट आउट बोलकर निकाला गया सेट से, मेरी गाड़ी को रोका गया। उन सब बातों से मैं बहुत परेशान थी।"
Recommended Video
साढ़े तीन महीने की फीस भी नहीं दी है
जेनिफर ने आगे कहा, "फिर मैं इन बातों को बाहर नहीं लाना चाह रही थी, लेकिन ये फिर मुझे और दबाने की कोशिश करने लगे। मुझे नोटिस भेजने लगे कि क्यों हमारा शो छोड़ा, हमारा ये नुकसान हुआ, वो नुकसान हुआ। तो फिर मैंने उन्हें सिर्फ डराने के लिए एक ड्राफ्ट भेजा। मुझे लगा कि वो डर से चुप हो जाएंगे। लेकिन उसके बाद वो लोग और बेशर्मी पर उतर आए और मुझे कहने लगे कि मैं पैसों के लिए ये सब कर रही हूं। जबकि उन्होंने मेरी साढ़े तीन महीने से फीस रोक रखी है।"
मुझे न्याय की उम्मीद है
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी वकील ने मुझे कहा कि आप इतने सालों से इतना सह रही हो। अब बोलने की हिम्मत करो। उसके बाद ही मैंने केस फाइल कराया है। मैं सिर्फ यही कह सकती हूं कि मैं बिल्कुल सच बोल रही हूं। धीरे धीरे बहुत सारी बातें बाहर आएगीं। मुझे न्याय का इंतजार रहेगा।
सेट पर सभी को इस बात की जानकारी थी
इस बारे में बड़ा खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, "और लोगों के साथ भी होता है, वो उनकी जब उनकी हिम्मत होगी, तो वो बोलेंगे। मैं किसी और की जवाबदेही नहीं ले सकती। मेरे निकलने से वो लोग हट गए हैं... जैसे कोई जानता भी नहीं है मुझे। वो लोग जब वहां से निकलेंगे तब वो बोलेंगे। अभी भी पहले जो लोग निकले हैं कुछ लोग ने बोला है कुछ नहीं बोला। शैलेश जी ने शुरू किया, सबके साथ कुछ न कुछ हुआ है। कितने लोग बोलना चाहेंगे, ये मुझे नहीं पता। मैं भी चुप रहने वाली थी, लेकिन इन लोगों ने मुझे बार बार अटैक किया है।"


Click it and Unblock the Notifications












