Exclusive: इमली एक्टर गश्मीर महाजनी ने नहीं छोड़ा है शो, हो रही है नए किरदार में वापसी

स्टार प्लस का शो इमली काफी दिनों से चर्चा में है। शो में आदित्य त्रिपाठी का लीड किरदार निभाने वाले एक्टर गश्मीर महाजनी के शो छोड़ने की खबर से फैन्स काफी दुखी थी। लेकिन अब ये साफ हो चुका है कि गश्मीर शो छोड़ नहीं रहे हैं बल्कि नए किरदार में उनकी वापस एंट्री होगी। इस बात का एलान, खुद स्टार प्लस, बुधवार को सुबह 10 बजे करने वाला है।

गश्मीर ने भी एक इंस्टाग्राम लाईव के ज़रिए सीधा इमली के सेट से दर्शकों को ये सरप्राइज़ दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के किरदार को खत्म कर शिवांगी जोशी ने सीरत के किरदार में वापस एंट्री ली थी।

exclusive-imlie-actor-gashmeer-mahajani-not-quitting-the-show-re-entry-with-a-new-character

ये रिश्ता क्या कहलाता है में ये नई एंट्री टीआरपी में काम आई थी। ऐसे में इमली की टीम भी आदित्य के किरदार को खत्म कर अब गश्मीर को नए किरदार में और नए लुक में शो में वापस एंट्री देने वाली है।

स्टार प्लस पर नवंबर 2020 में शुरू हुआ इमली, गुल खान ने प्रोड्यूस किया है और ये स्टार जलसा के एक बंगाली शो पर आधारित है। शो शुरू से ही अच्छी टीआरपी के चलते फैन्स की फेवरिट लिस्ट में काफी ऊपर रहा है।

मराठी सिनेमा का जाना माना नाम

मराठी सिनेमा का जाना माना नाम

गश्मीर महाजनी, मराठी फिल्मों का जाना माना नाम है। वो मशहूर मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी के बेटे हैं। गश्मीर ने यूं तो अपना डेब्यू, हिंदी फिल्मों के साथ ही किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली थी मराठी सिनेमा से। गश्मीर ने कुछ सालों का ब्रेक लेकर मराठी नाटकों में भी काफी काम किया।

महाराष्ट्र के Most Desirable

महाराष्ट्र के Most Desirable

पिछले कुछ सालों से गश्मीर का नाम महाराष्ट्र के Most Desirable Men की लिस्ट में काफी ऊपर रहता है और अब उनकी पहचान हिंदी टीवी के दर्शकों से भी हो चुकी है जिसके बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इज़ाफा हुआ।

लीड कास्ट के साथ केमिस्ट्री

लीड कास्ट के साथ केमिस्ट्री

आदित्य के किरदार में गश्मीर महाजनी, सीरियल की दोनों लीड कास्ट मयूरी देशमुख और सुंबुल तौकीर खान यानि कि मालिनी और मयूरी के साथ शानदार केमिस्ट्री शेयर करते हैं। फैन्स को ये लव ट्राएंगल भी काफी पसंद आया था।

टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर

टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर

स्टार प्लस के सीरियल इमली की पॉपुलैरिटी काफी ज़्यादा बढ़ चुकी है और टीआरपी चार्ट्स पर भी इस सीरियल ने केवल ऊपर के पायदान चढ़ें हैं। ऐसे में सीरियल में ये बड़ा ट्विस्ट इमली की टीआरपी पर कितना असर डालेगा और चैनल को कितना फायदा देगा ये तो गश्मीर के नए किरदार के प्रति दर्शकों का प्यार ही बताएगा।

हो चुका था बॉयकॉट

हो चुका था बॉयकॉट

जब दर्शकों को पता चला था कि इमली से अब आदित्य त्रिपाठी के किरदार गश्मीर महाजनी की विदाई हो रही है तो सोशल मीडिया पर लोगों ने गश्मीर के बिना इमली को देखना बेतुका बताकर शो को बॉयकॉट करने की बात कही थी। अब गश्मीर की वापसी की खबर से फैन्स भी काफी खुश हैं। गश्मीर का इंस्टाग्राम लाईव भी काफी बार देखा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X