Exclusive Dipika Kakar Pregnant: प्रेग्नेंट हैं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम? फिर से एक्ट्रेस को लेकर उड़ी अफवाह

By Filmibeat Desk

Shoaib ibrahim ,Dipika Kakar

Dipika Kakar Ibrahim Pregnant:ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के प्रेग्नेंट होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। नवंबर के शुरुआती महीने में दीपिका और शोएब की एक तस्वीर पर कई फैंस ने रिएक्शन देते हुए यह सवाल उठाया था कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं? वहीं अब Filmibeat को मिली जानकारी अनुसार शोएब इब्राहिम के घर साल 2023 में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। इब्राहिम परिवार में छोटा मेहमान आने को तैयार है।

हालांकि अभी तक शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ या फिर उनकी बहन फैशन ब्लॉगर सबा इब्राहिम ने इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार दीपिका इन दिनों अपने खाने से लेकर सेहत का पूरा ध्यान रख रही हैं। याद दिला दें कि सबा ने अपनी शादी की तैयारी के दौरान ब्लॅाग में भी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया था कि भाभी की तबीयत ठीक ना होने पर भी उन्होंने सारी जिम्मेदारी संभाल रखी है।

दीपिका इब्राहिम खुद अपनी निजी जिंदगी को ब्लॅाग के जरिए दिखाती रहती हैं।हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॅाग में बताया है कि कैसे वह अपने घर के किचन को फिर से बनवा रही हैं। उनका काम तेजी से हो रहा है। कुछ दिन पहले दीपिका ने अपनी सास से नॉनवेज खाना बनाने की भी गुजारिश की थी। बहू की इच्छा का मान रखते हुए शोएब की मां ने लजीज खाना भी बनाया था।

इन दिनों दीपिका की मां भी उनके साथ रहने के लिए आ गई हैं। ऐसे में इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि टीवी की सिमर जल्द ही अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख रही हैं। मिली जानकारी अनुसार दीपिका और शोएब अपने ब्लॅाग के जरिए ही फैंस के साथ छोटे इब्राहिम के आने की खुशी शेयर कर सकते हैं? गौरतलब है कि दीपिका और शोएब की मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई । काफी समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में निकाह कर लिया। कुछ समय पहले वह सुसराल सिमर का सीजन 2 में नजर आयी थीं। फिलहाल वह टीवी की दुनिया से दूर हैं। निजी लाइफ पर फोकस कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X