..................... Exclusive: Deepika Padukone ex boyfriend Muzammil Ibrahim reject salman khan show bigg boss 19 offer - Hindi Filmibeat

Exclusive: दीपिका पादुकोण के एक्स ने ठुकराया BIGG BOSS का ऑफर, अप्रोच करने वालों को भी कर दिया ब्लॉक

Muzammil Ibrahim

Exclusive: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस के आने का इंतजार तो फैन्स को बेसब्री से होता है। वहीं कुछ ऐसा ही इंतजार उन लोगों को भी होता है जिसे यह उम्मीद होती है कि शायद उन्हें बिग बॉस की तरफ से शो में एंट्री करने का मौका मिल जाए। यह शो कोई आम शो नहीं है। इस शो ने कई लोगों को आम से खास बना दिया है। वहीं इस शो में आने के बाद कुछ की जिंदगी तो पूरी तरह से बदल गई है। बता दें कि इस शो पर कई नामी हस्तियां भी शिरकत कर चुकी हैं। वहीं इस बार भी शो के मेकर्स ऐसे ही कलाकारों की तलाश में हैं। जिससे शो तो हिट हो ही और दर्शकों को भी शो देखने में डबल एंटरटेनमेंट मिले।

क्या दीपिका के एक्स जाएंगे बिग बॉस के शो में...

शो के ऑन एयर होने की जैसे-जैसे डेट पास आ रही है। वैसे-वैसे शो में आने वाले कंटेस्टेंट का खुलासा हो रहा है। बीते दिन एक नाम काफी चर्चाओं में था लोगों को उम्मीद थी कि यह स्टार तो पक्का शो में आएगा ही, लेकिन फिलहाल फिल्मीबीट को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने शो में जाने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें कि यह एक्टर कोई आम एक्टर नहीं बल्कि इस एक्टर को राष्ट्रीय वीर पुरस्कार मिल चुका है। इतना ही नहीं यह एक्टर बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक्स भी रह चुका है।

शो का हिस्सा बनने से किया इनकार

हम बात कर रहे हैं मुजम्मिल इब्राहिम की। जहां पिछले दिनों यह खबर तेजी से उड़ रही थी कि शो के मेकर्स ने दीपिका के एक्स मुजम्मिल इब्राहिम को अप्रोच किया है जिससे शो की टीआरपी में उछाल आए। जहां फैन्स मुजम्मिल इब्राहिम के शो में आने का इंतजार कर रहे थे वहीं अब एक्टर ने यह साफ कर दिया है कि वह कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।


अप्रोच करने वाले को कर दिया ब्लॉक

फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा- 'बिग बॉस एक रियलिटी शो है ना की टैलेंट शो और जिसमें कोई टैलेंट है ही नहीं तो मैं जाकर क्या करूंगा यह मेरे जॉनर का शो नहीं है।' इसके बाद एंकर ने पूछा कि 'क्या आप भविष्य में कभी भी जाना चाहोगे ?' इसपर मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा कि 'मैंने सभी को एक-एक करके ब्लॉक कर दिया है।' एंकर ने पूछा 'मेकर्स को ?' इसपर एक्टर ने कहा- 'जिसने भी मुझे अप्रोच करने की कोशिश की उसे मैंने सीधे ब्लॉक कर दिया।' इसके बाद एंकर ने पूछा कि 'क्या आप कभी खतरों के खिलाड़ी शो में जाना चाहेंगे ?' इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा- 'हां, कम से कम उसमें टैलेंट है वो देखा जा सकता है, लेकिन बिग बॉस नहीं।'

Read more about: deepika padukone bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X