Exclusive: रोते हुए Charu Asopa बेटी की कस्टडी पर बोलीं- सुष्मिता दीदी ने मुझे ऐसी सलाह दी है

राजीव सेन और चारू असोपा की शादी तलाक तक पहुंच गई है। चारू ने राजीव पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया। वहीं राजीव ने हाल ही में एक इंटरव्यू पर चारू और करण मेहरा के अफेयर का खुलासा किया है। चारू ने इस पर बेहद दुखी होकर अपनी प्रतिक्रिया Filmibeat को दी है। भावुक होकर चारू ने अपनी बात रखी है। चारू असोपा ने कहा कि मुझे एक चीज बहुत बुरी लगती है एक लड़की के किरदार पर उंगली उठाना। जब किसी के पास कुछ नहीं बचता तो लोग यही आखिरी हथियार उठाते हैं। क्योंकि लड़कियों के लिए यह सबसे अहम है।
जब इस तरह नाम उछाला जाता है, किसी दूसरे आदमी के साथ जोड़ा जाता है, मेरा दिल टूट गया है। वह भी उस आदमी के जरिए जिसके बच्चे की मैं मां हूं। अपने मां की तरफ से सपोर्ट ना मिलने पर चारू ने कहा कि मैं बहुत पुराने विचारों के परिवार से हूं। यही हमारे देश की समस्या है कि लड़कियां बाहर आकर बोलती नहीं हैं।
आवाज नहीं उठाती हैं। क्योंकि शादी के बाद बेटी पराई हो जाती हैं। आज हम कितना भी महिला सशक्तिकरण की बात कर लेते हैं। लेकिन लड़कियों की हालत वैसी की वैसी ही हैं। क्या राजीव सेन के परिवार या फिर सुष्मिता सेन ने कभी आपको शादी को लेकर कोई राय दी है? इस पर चारू कहती हैं कि जो भी हो रहा था वह परिवार के सामने हो रहा था। शुरू में हम दोनों मिलकर आपसी रिश्ते को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन जब यह मुमकिन नहीं हो पाया हालात खराब और गंदा होने लगा तो दीदी ने बोला था कि अपनी खुशी देखो।
उनका कहना था कि अगर अलग रहने में खुशी है तो अलग हो जाओ।राजीव का परिवार हमेशा मेरे साथ रहा है। मेरे ससुर जैसे पिता हो तो कोई भी पिता अपनी बेटी को विदा करने के लिए रोएगा नहीं। बेटी की कस्टडी के सवाल पर चारू ने बोला कि राजीव बेटी की कस्टडी कैसे लेंगे? उन्हें तो बेटी के बारे में कुछ पता भी नहीं है। इतने महीने वह बेटी के साथ नहीं थे। वो फिर कस्टडी लेकर क्या करेंगे। मुझे नीचा दिखाने और तकलीफ देने के लिए वह ऐसा कर सकते हैं। लेकिन उन्हें बेटी से कोई जुड़ाव नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












