Bigg Boss 19: नगमा ने किया सनसनीखेज खुलासा, किसी और को भी डेट कर सकती है हसीना

Bigg Boss 19 Latest Update: बिग बॉस में काफी सालों से एक कॉन्सेप्ट आया है कि एक कपल को शो में जरूर एंट्री दी जाती है और बिग बॉस 19 में भी एक कपल की एंट्री हुई है, लेकिन ये असलियत में कपल हैं या नहीं इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। हम बात कर रहे हैं आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की।
बिग बॉस में आवेज नगमा
आवेज और नगमा काफी सालों से साथ नजर आ रहे हैं और दोनों को साथ में देखने फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। लेकिन नगमा ने जब फिल्मीबीट से बातचीत की तो उनके तेवर कुछ अलग ही नजर आए और वो सेल्फ सेंटर बातें ज्यादा करने लगीं।
किसी को भी डेट कर सकती हैं नगमा
नगमा और आवेज ने बिग बॉस में बतौर कपल एंट्री ली है लेकिन नगमा बिग बॉस में किसी और के साथ भी नैन मटक्का करने के लिए तैयार हैं। जी हां, फिल्मीबीट से एक्सक्लुसिव बातचीत में नगमा ने कहा कि वो घर में जाकर दोस्ती और प्यार के रिश्ते बना सकती हैं। यानि वो आवेज के अलावा किसी और को भी डेट कर सकती हैं।
आवेज को पछाड़ना चाहती हैं नगमा
इसके अलावा नगमा से जब पूछा गया कि अगर फिनाले में आवेज और वो होंगे तो वो किसे ट्रॉफी जितवाना चाहेंगी? इस पर नगमा ने कहा कि वो खुद ट्रॉफी जीतना चाहेंगी। अगर आवेज जीतते हैं तो उन्हें खुशी होगी लेकिन अगर वो खुद जीतेंगी तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी।
सलमान खान ने लगाई थी लताड़
अब आते हैं आवेज नगमा के रिश्ते पर तो हाल ही में हुए वीकेंड के वार के दौरान इस कपल को सलमान खान ने खूब लताड़ा था। एक्टर और शो के होस्ट ने कहा था- "आप लोगों को देखकर लग रहा है कि आप हनीमून पर आए हो। लोगों की आपसे बहुत बड़ी उम्मीदें हैं, तो जाग जाओ।"
आवेज ने भी माना कि अगर कोई मुद्दा सीधे उनसे कनेक्टेड ना हो तो उन्हें समझ नहीं आता कि वो अपनी क्या राय दें। वहीं नगमा ने कहा कि उन्हें अक्सर खोया-खोया और कंफ्यूज महसूस होता है।


Click it and Unblock the Notifications