Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट बसीर अली ने एक्सपोज किया अपना गेम प्लान, शो में रहने के लिए लेंगे हसीनाओं का सहारा?

Bigg Boss 19: टीवी इंडस्ट्री का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' एक बार फिर दस्तक दे चुका है। हर बार की तरह इस बार के सीजन से भी काफी उम्मीदे हैं। घर में धमाल मचाने के लिए कई तेज-तर्रार कंटेस्टेंट्स को 'बिग बॉस 19' में बुलाया गया है और उनमें से एक हैं-बसीर अली।
बसीर ने अपना गेम किया एक्सपोज
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट बसीर अली अब तक तो गेम में ज्यादा नजर नहीं आ रहे थे लेकिन धीरे-धीरे वो अपने परफॉर्मेंस को सुधार रहे हैं और लाइमलाइट में आने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बसीर ने फिल्मीबीट से बात करते हुए अपना गेम खुद ही एक्सपोज कर दिया।
हसीनाओं को रिझाएंगे बसीर
बसीर अली ने फिल्मीबीट को अपना रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल बताया है और कहा है कि वो घर में काफी रिलेशनशिप में बनाने वाले हैं। वो अपना जलवा दिखाएंगे और हसीनाओं को अपने प्यार में पागल करेंगे।
उन्होंने बताया कि अगर मेरी काफी दिनों तक किसी से बात नहीं हुई तो वो किसी और के साथ दिल लगा लेंगे। साथ ही बताया कि वो बिग बॉस में दिल लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बसीर और फरहाना की लड़ाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में बसीर अली की फरहाना भट्ट से भयंकर लड़ाई देखने को मिली। जहां छोटी सी बात पर फरहाना ने ओवर रिएक्ट किया और बसीर ने भी फिर गुस्से में आकर उनका बिस्तर पूर में फेंक दिया। लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई, दोनों के बीच काफी बहस हुई और इनकी लड़ाई से पूरे घर में हंगामा मच गया।


Click it and Unblock the Notifications