Bigg Boss 16 Exclusive : Sumbul विक्टिम कार्ड खेलती तो शालीन नेशनल विलेन बन जाता - पिता तौकीर खान

बिग बॅास 16 की गेम में सुंबुल तौकीर खान की शालीन भनोट की दोस्ती चर्चा में है। पिछले वीकेंड का वार सुंबुल के पिता तौकीर खान ने शो में आकर शालीन भनोट और टीना दत्ता की दोस्ती को लेकर बेटी को समझाया। इसके बाद भी सुंबुल ने शालीन भनोट के साथ अपनी दोस्ती बरकरार रखी है। जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सुंबुल गेम में बेहद भावुक होने के साथ अकेलेपन का भी सामना करती हुई दिख रही हैं।
ऐसे में Filmibeat Hindi से खास बातचीत में सुंबुल के पिता तौकीर खान ने बेटी के गेम पर खुलकर बात की और बताया है कि उनकी बेटी संयम के साथ गेम में आगे बढ़ रही हैं। तौकीर खान कहते हैं कि सुंबुल और मैंने कभी बिग बॅास नहीं देखा है। हमारा कोई गेम प्लान नहीं है। हमारा यही गेम प्लान था कि तुम जैसी हो वैसी ही रहना। यही वजह है कि कोई भी बात होती है तो वह चिल्लाती नहीं हैं।

सुंबुल बिग बॅास गेम समझ रही है
तौकीर खान ने कहा किवो समझ रही है कि बिग बॅास गेम कैसा है? वो उसी तरह शो में अपना ग्राफ ऊपर की तरफ लेकर जा रही है। शालीन के साथ सुंबुल की दोस्ती के सवाल पर तौकीर खान ने जवाब दिया कि शालीन ने सुंबुल के साथ अपना रिश्ता बिल्कुल साफ कर दिया है।

बिग बॅास में कोई किसी का नहीं है- सुंबुल के पिता तौकीर खान
शालीन ने कहा कि मैं अपने बेटे से दूर हूं तुम अपने पिता से। इसके बाद वह उसके साथ रह रही हैं तो मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई बुराई है। सभी ने अपना गेम प्लान किया है। शालीन ने भी सुंबुल को मास्क वाले टास्क के दौरान नॅामिनेट किया। वहां पर कोई किसी के लिए नहीं है। हर कोई गेम जीतने के लिए आया है।

मैंने उसे इसलिए बिग बॅास भेजा- सुंबुल के पिता का बयान
वो गेम को समझ कर चल रही है। बाकी कौन सुंबुल के लिए अच्छा होगा और कौन बुरा इस निर्भरता को खत्म करने के लिए मैंने सुंबुल को बिग बॅास भेजा है। बचपन से लेकर अभी तक उसने पापा को देखा है। मां भी पापा में देखा। दोस्त भी पापा में देखा। मेरा इस शो में उसे भेजने का मकसद यही है कि वो देखे कि असली दुनिया में लोग कैसे होते हैं, वो वैसे ही करेगी और जीत कर आएगी।

सुंबुल ने विक्टिम कार्ड नहीं खेला
सुंबुल और शालीन की दोस्ती पर ट्रोलिंग हो रही है। इस पर तौकीर खान का कहना है कि सुंबुल एक आम लड़की होती तो विक्टिम कार्ड खेल जाती कि मेरे साथ क्या हो रहा है, इस पर हल्ला मचाती। अगर वो विक्टिम कार्ड खेलती तो बिग बॅास जीत जाती। लेकिन शालीन भनोट और टीना दत्ता नेशनल खलनायक बन जाते।


Click it and Unblock the Notifications