Exclusive BB 16 Gori Nagori: भड़कीं गौरी नागौरी- मैं शिव ठाकरे को देखना भी नहीं चाहूंगी, विनर भी नहीं

बिग बॅास 16 में अर्चना गौतम की फिर से एंट्री हुई। बिग बॅास 16 से गोरी नागौरी बाहर हुईं। शो से बाहर आने के बाद गोरी ने यह स्वीकार किया है कि वह खुद शो से बाहर होना चाहती थीं। Gori Nagori ने शो से बाहर आने के साथ Filmi Beat से खास बात की है। गोरी नागौर कहती हैं कि मैं अपने एलिमिनेशन का जिम्मेदार खुद को मानती हूं। मैंने आखिरी हफ्ता कुछ बोला भी नहीं। क्योंकि मुझे गंदगी में नहीं रहना था। मुझे इस शो से जाना था। कई सारी चीजें थीं।
मैं कुछ भी शो पर कर रही थी, तो वह गलत होता था।मुझे खुद लग रहा था कि एक गेम के लिए मैं खुद को बदल नहीं सकती थी। ऐसा नहीं है कि मैं अकेले खेलती तो बहुत आगे जाती। ग्रुप में खेलना और वहां से बाहर निकलना मेरे लिए मायने नहीं रखता था। मेरी दोस्ती अहम थी। मैंने दोस्ती को मौका दिया। शो में मैंने देखा कि दोस्ती के नाम पर लोग किस स्तर पर नीचे गिरते हैं।

शिव-साजिद से टूटी दोस्ती
साजिद खान, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के साथ अपनी टूटी हुई दोस्ती पर गोरी नागौरी ने कहा कि अगर आप दोस्त मानते हैं तो भरोसा भी करना चाहिए। दूसरों की बात सुनकर बदलना नहीं चाहिए। अर्चना के साथ अपनी लड़ाई और फिर दोस्ती पर गोरी ने बताया कि वह खुद आकर सामने से मुझसे बात करती थी। मुझे लगा कि शायद उसे अपनी गलती का अहसास हो गया है। इस वजह से मैंने भी उससे हमेशा शो पर बात की है।

निम्रत कभी दोस्त नहीं बन सकती हैं- गोरी नागौरी
शिव के दोस्ती टूटने की वजह क्या निम्रत कौर हैं, इस सवाल पर गोरी ने कहा कि वो तो था ही। लेकिन शिव ऐसा है जो सबसे बात करता था। फिर हम भी बात करने लगे थे। कहीं ना कहीं उसे भी लगा कि निम्रत अच्छी दोस्त बन सकती है। लेकिन सबको पता है कि निम्रत कभी दोस्त नहीं बन सकती। वो दूसरी जगह से भी दोस्त तोड़कर आयी है।

साजिद खान का मैं सम्मान करती हूं- गोरी नागौरी
आपके खास दोस्त सनी ने कहा था कि साजिद के सामने गोरी को अपना पक्ष खुलकर रखना चाहिए। इस पर गोरी ने यह साफ किया कि वह साजिद खान का सम्मान करती हैं। मैं उनकी इज्जत करती हूं। इस वजह से मैंने उन्हें ज्यादा कुछ बोला नहीं है। यह मेरा अच्छापन है कि मैंने कभी अपनी सीमा पार नहीं की है। मुझे साजिद खान को जवाब देना होता तो बोलने के लिए बहुत कुछ था। सबसे ज्यादा फेक सदस्य शालीन और टीना हैं।

शिव को देखना भी नहीं चाहूंगी- गोरी नागौरी
वहीं गौतम और सौंदर्या का प्यार गोरी ने सच्चा बताया है। इस शो के टॅाप 3 कंटेस्टेंट गोरी ने शिव, प्रियंका और शालीन को बताया। बाहर आकर गोरी नागोरी ने कहा कि वह सौंदर्या को अपना पूरा सपोर्ट देंगी। गोरी ने साफ तौर पर कहा है कि वह सौंदर्या को शो जीताना चाहती हैं। वहीं शिव ठाकरे के लिए गोरी ने कहा कि मैं शिव को विनर क्या उसे देखना भी नहीं चाहूंगी।


Click it and Unblock the Notifications