Bigg Boss 16 : Shalin Bhanot की एक्स वाइफ Dalljiet kaur बोलीं- Tina से असली में प्यार, शादी करना चाहिए

बिग बॅास 16 में शालीन भनोट और टीना दत्ता का रिश्ता प्यार में तब्दील हो रहा है। ऐसे में शालीन भनोट की एक्स वाइफ और बिग बॅास 15 की कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने अपना पक्ष सामने रखा है। Filmibeat से बात करते हुए दलजीत कौर ने कहा है कि वह खुश हैं कि शालीन भनोट अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। दलजीत कौर ने कहा कि मैं बिग बॅास में वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं करना चाहती हूं।
मैं अपने बीते हुए कल से अब वाकिफ नहीं रखती हूं। मैं अब बहुत आगे निकल चुकी हूं। बहुत समय बीत गया। मैं करियर के लिहाज से मैं आगे बढ़ रही हूं। लोग मेरे काम के बारे में बात कर रहे हैं। लोग दलजीत कौर के बारे में बात कर रहे हैं। कोई मेरे तलाक या निजी जीवन पर चर्चा नहीं कर रहा है। मेरी पहचान सिर्फ टूटी शादी से नहीं बन कर रह सकती।

शालीन पर बोलीं दलजीत कौर
दलजीत ने कहा कि अब मेरे बीते रिश्ते पर बात नहीं करनी चाहिए। मैंने कई सारे शो,किरदार या फिर मेरे बच्चे पर बात होनी चाहिए। मेरा मानना है कि सिर्फ खुद नहीं आस पास के लोगों को भी महिला को ऐसे माहौल से बाहर निकालना चाहिए। मुझे हाल ही में पता चला कि बिग बॅास में शालीन ने यह कहा कि वह अपने बेटे से नहीं मिल पाते। शालीन जब चाहे तब अपने बच्चे से मिलते हैं। अगर बिग बॅास में उन्होंने ऐसा बोला है, तो इसके पीछे की क्या वजह है पता नहीं।

शालीन को शादी कर लेनी चाहिए-दलजीत कौर
दलजीत ने कहा कि मैंने कई दफा शालीन को शादी के लिए बोला है। मैंने उनसे कहा है कि आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं। जब रिश्ते टूटते हैं वो 2 घर बन जाते हैं। अगर दोनों घर खुश हैं तो बच्चे को दो अच्छे घर मिल जाते हैं। मैं अपने घर में बहुत खुश हूं। आप मेरे बच्चे को मस्ती करते हुए ट्रेवल करते हुए देख सकते हैं।

असली में टीना से प्यार हुआ- दलजीत कौर
दलजीत कहती हैं कि मैं शालीन के लिए भी यही चाहती हूं। वो पिता बनने का सुख वापस से लें। शायद उन्हें असली में टीना से प्यार हुआ है। या फिर गेम के लिए हो सकता है। शादी करना, किसी रिश्ते में आगे बढ़ना यह उनका अधिकार है। टीना है अगर, उनके लिए मैं भी खुश हूं।


Click it and Unblock the Notifications











