..................... एक्सक्लूसिव बिग बॅास मराठी विजेता मेघा धाड़े ने शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और प्रियंका चहर चौधरी पर की बात ।Exclusive BB Marathi winner Megha Dhade talk about bigg boss 16 Shiv thakare,Archana gautam , Priyanka chahar - Hindi Filmibeat

Exclusive BB16: सलमान के Tweet दिखाने से अर्चना बौखला गईं ,Shiv बिग बॅास विनर- मेघा धाड़े

Megha Dhade,Shiv thakare

बिग बॅास मराठी की पहली विजेता मेघा धाड़े इन दिनों बिग बॅास 16 की फैन बनी हुई हैं। बिग बॅास 12 के दौरान मेघा ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले चुकी हैं। Filmibeat फिल्मीबीट से उनकी खास मुलाकात हुई। इस दौरान मेघा ने बताया कि वह शिव ठाकरे को बिग बॅास 16 का विजेता मानती हैं। मेघा को पूरा यकीन है कि यह सीजन शिव ठाकरे जीतेंगे। मेघा ने कहा कि शिव खरा सोना है। बिग बॅास के रेस में उसे कोई पीछे नहीं छोड़ सकता है। शिव से हर कोई दोस्ती करना चाहता है। वह केवल बिग बाॅस मराठी 2 के विजेता नहीं है, वह एम टीवी रोडीज के फाइनलिस्ट हैं। शिव और साजिद खान की दोस्ती पर मेघा ने बताया कि साजिद खान ने भी जो दोस्ती की है और भी बाकी लोग शो में यह जानते हैं कि यह लड़का शो जीतकर आया है। उसे पता है कि यह गेम कैसा है। शिव से दोस्ती करने में बाकी लोगों का फायदा है।

बिग बॅास मराठी जीतने के बाद कोई बिग बॅास 16 कैसे जीत सकता है? इस पर वह कहती हैं कि यही बोलकर बिग बॅास 12 से मेरा पत्ता साफ किया गया। मुझे शो में बोला गया था कि तू अभी ट्रॅाफी जीतकर आयी है। वापस कैसे आप जीत सकती हैं। मेरे ख्याल से हर किसी को अपने करियर में एक पड़ाव आगे जाने का हक है। अगर शिव को बिग बॅास मराठी के बाद बिग बॅास 16 और फिर बिग ब्रदर करने का भी मौका मिलता है तो उसे जाना चाहिए। यहां पर भी जीतने का हक शिव का उतना ही बनता है जितना सबका है। बाकी के मुकाबले शिव पर जीतने का दबाव अधिक है। अगर वह नहीं जीता तो लोग उसे ताना देंगे। जैसा कि मैंने सुना था।

बिग बॅास 16 में एक्टिंग ज्यादा दिखाई दे रही है? इस पर मेघा कहती हैं कि बिग बॅास 16 में कई कंटेस्टेंट एक्टिंग का रीटेक देकर थक गए हैं। फेक प्यार दिखा रहे हैं। घर में आने के साथ कौन किसके साथ लव एंगल बनाएगा यह तय होने लगा। शालीन और गौतम एक दूसरे की पोल खोलने लगते हैं। सौंदर्या वीकेंड पर काफी रोई और फिर गौतम के गोद में बैठी थीं। झूठा लव एंगल चल रहा है शो में।

अर्चना के शिव पर हमले की घटना पर मेघा ने कहा कि वीकेंड के वार पर सलमान खान के ट्वीट दिखाने के बाद अर्चना बौखला गई थीं। वह बहुत ज्यादा इरिटेट करने लगी थीं। यह उसी पर बैक फायर हो गया। मुझे दुख हो रहा है कि एक उम्मीद लेकर वह आयी थीं और वह शो से बाहर हो गईं। मेरे ख्याल से बाहर के वीडियो और मैसेज कंटेस्टेंट को नहीं दिखाना चाहिए। आप सामने वाला का गेम खराब कर रहे हैं। मेरे ख्याल से अर्चना ने दिखने के लिए ऐसा किया और उसी पर बैक फायर हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X