तो क्या अवनीत कौर होंगी कंगना रनौत के रियलिटी शो LOCKUPP की प्रतियोगी, 16 स्टार्स के साथ !
एकता कपूर ने हाल ही में अपने रियलिटी शो लॉक अप: बेडऐस जेल, अत्याचारी खेल का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट किया। एकता कपूर के इस शो को कंगना रनौत होस्ट करेंगी। यह कैप्टिव रियलिटी शो डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर 24x7 लाइव स्ट्रीम होगा। इस शो में 16 विवादित सेलिब्रिटी एक घर में या कहें कि लॉक अप में एक महीने के लिए बंद होंगे।
हालांकि इसमें कौन-कौन से सेलिब्रिटी शामिल होंगे, इस बारें में मेकर्स ने अभी तक खुलासा नहीं किया। लेकिन हमे इस बारें में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।शो के करीबी सूत्र ने बताया कि, "अवनीत कौर इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। वह 16 प्रतिभागियों में से एक प्रतियोगी हैं, जिन्हें एक महीने के लिए लॉक अप में रखा जाएगा।

अब क्योंकि कंगना का शो लॉक अप ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर आएगा इसलिए इसमें सेंसरशिप की कोई गुंजाइश नहीं है।"ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर इस शो को 24x7 लाइवस्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को सीधे प्रतियोगियों से रूबरू कराएंगे। दर्शकों को अपने चुने हुए प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने और उनमें से कुछ के लिए 'खबरी' की भूमिका निभाने का भी मौका मिलेगा। एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित, शो का प्रीमियर 27 फरवरी 2022 से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होगा।
इस अभूतपूर्व रियलिटी शो में 16 विवादास्पद सेलिब्रिटीज़ के साथ एक दिलचस्प रियलिटी शो है, जिसमें एक डेरिंग सेलिब्रिटी होस्ट, अनोखे टास्क, ड्रामा से भरपूर फाइट और दिलचस्प कंटेस्टेंट्स, जो जेल में बचे रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार होंगे। जल्द ही इसका एक ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











