Exclusive: अनीता आडवाणी बिग बॉस 7 से आउट
कलर्स के विवादित लेकिन बेहद लोकप्रिय शो बिग बॉस 7 में आज कयामत की रात है। क्योंकि आज रात एक प्रतियोगी को बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ेगा। हमारी संवाददाता सोनिका मिश्रा के मुताबिक आज की रात बिग बॉस हाउस से बाहर होंगी बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की तथाकथित लिवइन प्रेमिका अनीता आडवाणी।
लोगों की ओर से उन्हें काफी कम वोट मिलेंगे जिसकी वजह से वह आज आउट हो जायेगी। बाहर होने के लिए आज जो लोग बाहर जाने के लिए नामिनेट होंगे उनके नाम होंगे अनीता आडवाणी, गौहर खान, वीजे एंडी,आसिफ अजीम और एली। लेकिन इनमे से बाहर जाना पड़ेगा उम्रदराज अनीता आडवाणी को।
बिग बॉस से बाहर होने वाली वह तीसरी प्रतियोगी होंगी। शो में आने पर उनसे शो के होस्ट सलमान खान ने पूछा था कि वह बिग बॉस में क्यों आना चाहती है? तो उनका जवाब था कि वह अपनी बिखरी हुई जिंदगी को समेटना चाहती हैं और लोगों को वह बताना चाहती हैं जो कि लोग नहीं जानते हैं लेकिन पिछले 20 दिनों में अनीता आडवाणी दर्शकों को लुभाने में असमर्थ रहीं इसलिए आज उन्हें शो से बाहर हो जाना पड़ेगा।
हमारी बात की सच्चाई को जानने के लिए आज कलर्स पर रात नौ बजे देखना ना भूले बिग बॉस सीजन 7 सलमान के साथ।
anita advani bigg boss bigg boss 7 colors salman khan tv अनीता आडवाणी बिग बॉस बिग बॉस 7 कलर्स सलमान खान टीवी


Click it and Unblock the Notifications
