Naagin 7 Exclusive :फैंस के लिए बड़ी खबर Bigg Boss 16 की 2 हसीनाएं होंगी एकता कपूर की नई नागिन!

Priyanka chahar , Archana Gautam

Naagin 7 :बिग बॅास 16 का फिनाले जनवरी में होगा। इसी के साथ एकता कपूर के नागिन के नए सीजन की भी चर्चा हो रही है।एकता कपूर हर साल नागिन में नया चेहरा लांच करती हैं। हर बार एकता नई नागिन को खोजकर फैंस के सामने लेकर आती हैं। पिछली दफा बिग बॅास सीजन 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश को एकता ने नागिन में कास्ट किया। बाद में बिग बॅास फेम प्रतीक सहजपाल की एंट्री की गई है। वहीं फिल्मीबीट को यह जानकारी मिली है कि बिग बॅास 16 से भी दो बड़े चेहरे इस शो का हिस्सा बनेंगे। बिग बॅास 16 से प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम का नाम फाइनल बताया जा रहा है। आपको बता दें कि नागिन शो का आगाज साल 2015 में मौनी रॅाय और अर्जुन बिजलानी के साथ एकता कपूर ने किया। आने वाले साल को लेकर एकता कपूर की टीम ने योजना बनानी शुरू कर दी है।

एकता की नई नागिन

एकता की नई नागिन

एकता की नागिन बनना भी इतना आसान नहीं है। इसके लिए टीवी का लोकप्रिय और फ्रेश चेहरा होना चाहिए। यही वजह है कि नागिन के लिए पिछले साल तेजस्वी प्रकाश को कास्ट किया गया। शो के भीतर जाकर उनका लुक टेस्क भी किया गया।

नागिन 7 की कास्टिंग बिग बॅास 16 से शुरू

नागिन 7 की कास्टिंग बिग बॅास 16 से शुरू

ऐसी खबर है कि प्रियंका चहर चौधरी को भी नागिन के लिए फाइनल कर लिया गया है। नागिन 6 का लांच इसी साल फरवरी में हुआ था। फिर किसी ट्विस्ट के साथ कहानी को विराम दिया जाएगा। साथ ही अगले सीजन के लिए कास्टिंग का काम शुरू हो चुका है।

अर्चना क्या बनेंगी नागिन की विलेन

अर्चना क्या बनेंगी नागिन की विलेन

शो के करीबी सूत्रों के अनुसार नागिन सीजन 7 के लिए प्रियंका चहरचौधरी को मुख्य लीड के लिए कास्ट किया जाएगा। साथ ही अर्चना गौतम भी किसी खास किरदार में दिखाई दे सकती हैं। मुमकिन है कि यह किरदार निगेटिवयर

बिग बॅास फिनाले के करीब होगी घोषणा

बिग बॅास फिनाले के करीब होगी घोषणा

प्रियंका चहर और अर्चना गौतम दोनों ही बिग बॅास 16 का लोकप्रिय और हंगामेदार चेहरा हैं। जल्द ही दोनों को इस शो के लिए संपर्क किया जाएगा। फिलहाल कब तो यह जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा। बिग बॅास 16 के फाइनल में इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X