बिग बॉस 17 के बाद फिर साथ? अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की दोस्ती या पैच-अप? मिला ये जवाब

Abhishek Kumar

Abhishek Kumar Video: टेलीविजन एक्टर अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय कभी रियल-लाइफ और रील-लाइफ के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक थे। टीवी सीरियल उड़ारियां में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, और लोग उनकी असली जिंदगी की जर्नी को भी फॉलो करने लगे।

'पति-पत्नी और पंगा' में आ रहे नजर

बाद में ये दोनों अलग हो गए और फिर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आए, जहां उनका रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। ये दोनों कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में एक साथ नजर आ रहे, जिससे उनके रिस्टार्ट या पैच-अप की अफवाहें उड़ने लगीं, और इस पर अभिषेक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

अभिषेक ने ईशा के बारे में क्या कहा

फिल्मीबीट से एक्सक्लुसिव बातचीत में अभिषेक ने बताया कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त तो नहीं है, लेकिन हां हम दोनों को-वर्कर्स हैं, को-एक्टर्स हैं। एक्टर ने कहा कि जिन लोगों में मुझे आज इस मुकाम पर पहुंचाया है, उन्हें मना करना मुश्किल था। फिर मैंने और ईशा ने एक गाना भी शूट कर लिया था, जिसकी वजह से हमार डिसकंफर्ट भी चला गया। और शो में हमे बताया गया था कि आप बतौर सिंगल आ रहे हैं, कपल की तरह नहीं आ रहे हैं।

क्या हुआ था बिग बॉस में

आपको बता दें, 'बिग बॉस 17' में ईशा और अभिषेक के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हुई थी लेकिन बाद में शो में समर्थ की एंट्री हुई और फिर ईशा और अभिषेक अलग हो गए क्योंकि ईशा और समर्थ उस वक्त कथित तौर पर रिलेशनशिप में थे। समर्थ की एंट्री के बाद अभिषेक बहुत ज्यादा रोए थे, जिसके वीडियो आज भी वायरल होते हैं। हालांकि, बिग बॉस के दौरान ही ईशा और समर्थ का भी ब्रेकअप हो गया था।

More from Filmibeat

Read more about: abhishek kumar isha malviya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X