मुनव्वर के विजेता बनते ही एक्स गर्लफ्रेंड आएशा ने कही ऐसी बात? लोग बोले- 'जली ना, तेरी जली ना'

munawar faruqui, ayesha khan, bigg boss 17

बिग बॉस 17 को कल अपना विजेता मिल गया है और मुनव्वर फारुकी ने ट्रॉफी उठाई। हालांकि कई लोगों को मुनव्वर के विजेता बनने के बाद झटका भी लगा है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जोकि शुरु से जानते थे मुनव्वर की फैन फॉलोविंग सबसे तगड़ी है।

इस वक्त सोशल मीडिया पर मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड और बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड सदस्य आएशा खान का रिएक्शन सामने आया है। उन्होने मुनव्वर के विजेता बनने को लेकर रिएक्शन दिया है। इस दौरान वो मीडिया से बात कर रही थीं।

पैप्स ने पूछा, मुनव्वर तो विनर हो गए? इसपर आएशा ने कहा, ''हैप्पी यार.. जनता का वोट है, कोई भी जीते मैं इसके लिए खुश हूं।'' अभिषेक को लेकर सवाल पूछे जाने पर आएशा ने कहा, ''जाहिर है कि मुझे अफसोस हुआ, मैं चाहती थी वो जीते। लेकिन जो डिजर्विंग था, जनता उसी को जिताएगी।''

एक ने पूछा, अंकिता लोखंडे के बारे में क्या कहेंगी। इसपर आएशा ने कहा, ''हम भी ये नहीं सोच रहे थे कि वो टॉप 3 में नहीं पहुंचेंगी, लेकिन क्या कर सकते हैं।'' आएशा का ये इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लोगों की बात करें तो वो लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''जली ना तेरी भी जली ना।'' एक ने लिखा, ''फिर से शुरू फोकस का फेम लेना।'' एक ने लिखा, ''बरनोल स्टॉक में नहीं दिख रहा है दोस्तों।'' एक ने लिखा, ''ट्रॉफी गई डोंगरी लाला।'' एक ने लिखा, ''ये बेचारी तो दुआ कर रही होगी कि मुनव्वर ना जीते पर इस की अल्लाह ने भी नहीं सुनी।''

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि देखने वाली बात होगी कि मुनव्वर इसपर किस तरह का रिएक्शन देते हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी पसंद किए जा रहे थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X