तगड़ी फीस के साथ इस एक्स कपल की होगी Bigg Boss 13 में एंट्री, घरेलू हिंसा का आरोप !
बिग बॅास हो और कंट्रोवर्सी ना हो। भला ऐसा कैसे हो सकता है। इस बार बिग बॅास 13 को मसालेदार बनाने के लिए टीवी के कुछ कंट्रोवर्सी को भी जगह दी जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक एक बार फिर से एक्स कपल की बिग बॅास में एंट्री होने जा रही है।
इससे पहले बिग बॅास 6 में एक्स कपल डेलनाज ईरानी और राजीव पॅाल की एंट्री हुई थी। राजीव ने पूरे शो के दौरान डेलनाज से अपने रिश्ते सुधारने के कारण चर्चा में रहने में कामयाब हुए थे। एक वेबसाइट की खबर अनुसार एक बार फिर से टीवी के लोकप्रिय एक्स कपल की एंट्री होने जा रही है।
हम बात कर रहे हैं दलजीत कौर और शालीन भनोत की। दलजीत और शालीन इससे पहले नच बलिए का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके बाद कुछ साल में दोनों के बीच तलाक हो गया था। दलजीन ने शालीन पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। ऐसी खबर है कि दोनों को साथ में लाने के लिए मेकर्स तगड़ी फीस भी दे रहे हैं।

आपको ये भी बता दें कि शालीन से अलग होने और खुद को इंडस्ट्री में दोबारा खड़े करने के बाद दलजीत फिर से शादी के बारे में सोच रही हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मेरा परिवार फिर से मेरी शादी चाहता है। मैं भी कई लड़कों से मिल चुकी हूं। इस बार मैं एक मां भी हूं। मेरे लिए शादी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पहली शादी से दलजीत का पांच साल का बेटा भी है।
बहरहाल, आपको बता दें कि टीवी के ये ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनके अलग होने की खबर ने फैंस को बेहद दुखी कर दिया था..कई लोगों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल था..


Click it and Unblock the Notifications











